फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Swadeshi Sankalp Yatra is a powerful medium in building a developed India: Sudha

विकसित भारत निर्माण में स्वदेशी संकल्प यात्रा है सशक्त माध्यम : सुधा

Thu, 25 Sep 2025 02:47 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Swadeshi Sankalp Yatra is a powerful medium in building a developed India: Sudha
कुरुक्षेत्र। यात्रा के समापन पर कार्यकर्ताओ ंको प्रोत्साहित ​करते पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा 
कुरुक्षेत्र। स्वदेशी जागरण मंच कुरुक्षेत्र की ओर से पांच दिवसीय स्वदेशी संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। इसका समापन दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में बुधवार को किया गया। पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने स्वदेशी जागरण मंच की टीम के साथ दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में पूजा- अर्चना की।
विज्ञापन


स्वदेशी जागरण मंच जिला संयोजक डॉ. अजय जांगड़ा ने पांच दिवसीय यात्रा की विस्तृत रुपरेखा प्रस्तुत की। पूर्व मंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में स्वदेशी संकल्प यात्राएं सशक्त माध्यम है, क्योंकि यात्राएं संबंधित विषय वस्तु को लेकर जन जन को जागृत करने का कार्य करती है। आज के दौर में बहुत सी भारत विरोधी ताकतें देश को कमजोर करने और इस दिशा में अस्थिरता फैलाने का काम कर रही है। इनका मुंहतोड़ जवाब देने के लिए स्वदेशी अपनाकर हर भारतीय को आगे आना होगा।
विज्ञापन

यात्रा के संयोजक डॉ. अजय ने बताया कि स्वदेशी संकल्प यात्रा 19 सितंबर देवी भद्रकाली मंदिर से कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा, अंकेश्वर प्रकाश और तजिंदर गोल्डी जिला अध्यक्ष बीजेपी ने तिरंगा फहराकर शुरू की। इसके बाद यह यात्रा शहर की विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के समर्थन से शहर के विभिन्न सेक्टरों से होती हुई उमरी से पीपली पहुंची। पांच दिन तक यह यात्रा शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में गई। इस पूरी यात्रा को सफल बनाने के लिए जोगी धर्मशाला द्वारा यात्रा के लिए वाहन नि:शुल्क प्रदान किया गया व डॉ. अजय जांगड़ा, रविंद्र पंवार, ताराचंद, हरिकेश पपोसा, कंवल सचदेवा, अर्चना शर्मा, डॉ. सीमा सहित अन्य सदस्यों का सहयोग रहा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed