फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Suspicious drone seen near Air Force station

Noida News: एयरफोर्स स्टेशन के पास दिखा संदिग्ध ड्रोन

Sun, 27 Jul 2025 09:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 09:08 PM IST
विज्ञापन
Suspicious drone seen near Air Force station
एयरफोर्स स्टेशन के पास दिखा संदिग्ध ड्रोन
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के बंबावड़ गांव में शनिवार रात 1 बजे संदिग्ध ड्रोन दिखाई दिया। लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि आपराधिक घटना को अंजाम देने से पहले घरों की रेकी करने के लिए चोरों ने ड्रोन के जरिये रेकी की है। गांव से कुछ ही दूरी पर एयरफोर्स का स्टेशन भी है। बादलपुर कोतवाली निरीक्षक अमित कुमार का कहना है कि कोई शिकायत नहीं मिली है। एयरफोर्स स्टेशन के अधिकारियों से जानकारी पर पता चला है कि वहां का ड्रोन नहीं है। वहीं कोतवाली क्षेत्र के रीलखा गांव में शनिवार रात 4 ड्रोन कैमरे दिखाई दिए। ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पुलिस के गांव में पहुंचते ही ड्रोन अचानक गायब हो गए। इसके बाद से ग्रामीणों में डर बना हुआ है। स्थानीय पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के वक्त बदमाश घरों की रेकी करने के लिए ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल करते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed