फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Suspended AAP MLAs stopped from going to Assembly, protest

Noida News: निलंबित आप विधायकों को विधानसभा में जाने से रोका, प्रदर्शन

Fri, 28 Feb 2025 08:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 08:49 PM IST
विज्ञापन
Suspended AAP MLAs stopped from going to Assembly, protest
आतिशी व विधायकों ने भाजपा पर तानाशाही का आरोप लगाकर जमकर नारेबाजी की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। आप के निलंबित 21 विधायकों को शुक्रवार को भी विधानसभा परिसर में प्रवेश नहीं मिला। बाहर भारी संख्या में पुलिस और सीआरपीएफ के जवान तैनात किए गए थे। नेता प्रतिपक्ष आतिशी व विधायकों ने कार्रवाई का विरोध किया। इसके बाद वे राष्ट्रपति भवन की ओर ज्ञापन देने के लिए निकल पड़े, लेकिन पुलिस ने रास्ते में बसें लगाकर आगे नहीं जाने दिया। इस दौरान आप विधायकों ने सड़क पर प्रदर्शन करते हुए भाजपा पर तानाशाही का आरोप लगाकर जमकर नारेबाजी की।

इस मौके पर आतिशी ने कहा कि भाजपा को डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर और उनके योगदान से आपत्ति है। जब हम विधानसभा में जय भीम के नारे लगाते हैं, तो हमें निलंबित कर दिया जाता है। वहीं, जब भाजपा विधायक मोदी-मोदी के नारे लगाते हैं, तो किसी को भी बाहर नहीं किया जाता। भाजपा यह मानती है कि यह देश आंबेडकर संविधान से नहीं चलता, बल्कि तानाशाही से चलता है। भाजपा ने आंबेडकर की तस्वीर हटाकर पीएम मोदी की तस्वीर लगाई है। भाजपा लोकतंत्र और संविधान को खत्म करना चाहती है, लेकिन आप इसे कभी स्वीकार नहीं करेगी। आप का विधायक दल राष्ट्रपति से मिलने जाएगा, क्योंकि देश में संविधान और लोकतंत्र को बचाने की जिम्मेदारी अब राष्ट्रपति की है। भाजपा की तानाशाही का मुकाबला करना लोकतंत्र के लिए जरूरी है और आप इससे पीछे नहीं हटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article