{"_id":"5f417b628ebc3e4ae528edad","slug":"suspected-isis-oprative-held-in-delhi-noida-news-noi5313316192","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी को दहलाने की साजिश नाकाम, आईएसआईएस का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी को दहलाने की साजिश नाकाम, आईएसआईएस का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी को दहलाने की साजिश नाकाम, आईएसआईएस का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली को दहलाने की साजिश को दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार रात नाकाम कर दिया। स्पेशल सेल ने धौलाकुआं से करोलबाग के बीच रिज रोड पर मुठभेड़ के बाद आईएसआईएस के एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान बलरामपुर, यूपी निवासी मोहम्मद मुस्तकीम खान उर्फ यूसुफ उर्फ अब्दुल उर्फ अबू यूसुफ (36) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से दो प्रेशर कुकर आईईडी, एक पिस्टल, चार कारतूस व कुछ अहम दस्तावेज बरामद किए हैं। इसकी गिरफ्तारी के बाद दिल्ली समेत पड़ोसी राज्यों को अलर्ट कर दिया गया है। अब तक हुई पूछताछ के बाद पता चला है कि आतंकी राजधानी को दहलाने के अलावा कुछ वीवीआईपी नेताओं को भी निशाना बनाने की फिराक में हैं। आईईडी विस्फोट के लिए तैयार थी, जिसे शनिवार सुबह बुद्ध जयंती पार्क में एनएसजी के बम निरोधक दस्ते ने डिफ्यूज कर दिया।
स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त प्रमोद सिंह कुशवाहा ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से इनपुट मिल रहे थे कि आईएसआईएस भारत में हमले की फिराक में है। स्पेशल सेल की टीम पिछले करीब एक साल से इसकी पड़ताल में जुटी थी। जांच के दौरान पुलिस अबू यूसुफ की जानकारी मिली। उस पर नजर रखने के दौरान टीम को पता चला कि आरोपी शनिवार रात धौलाकुआं और करोलबाग के बीच रिज रोड पर आने वाला है। स्पेशल सेल की टीम ने बुद्ध जयंती पार्क के पास कथित आतंकी को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही उसने फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद उसे काबू कर लिया।
अबू यूसुफ ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह दिल्ली में भीड़ वाले स्थानों पर बम धमाका करने की नीयत से आईईडी लेकर आया था। आईएसआईएस के आकाओं के आदेश पर आईईडी खुद ही तैैयार की थीं। इसमें टाइमर लगाकर विस्फोट करने की तैयारी थी। उसने बताया कि पिछले कई सालों से वह आईएसआईएस के खुरासान मॉड्यूल से जुड़ा है। पहले वह आईएसआईएस के कमांडर यूसुफ-अल-हिंद के सीधे संपर्क में था। सीरिया में उसके मारे जाने के बाद वह पाकिस्तान में रहने वाले अबू हुजेफा बाकिस्तानी के संपर्क में आया, लेकिन पिछले साल ड्रोन हमले में अबू हुजेफा भी मारा गया। अब अबू यूसुफ नए आकाओं के संपर्क में था। उनके आदेश पर ही आईईडी बनाकर दिल्ली पहुंचा था।