{"_id":"6867e683342947334b08eef3","slug":"survey-amin-attacked-with-a-rod-report-filed-grnoida-news-c-23-1-lko1064-67128-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सर्वे अमीन पर रॉड से हमला, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सर्वे अमीन पर रॉड से हमला, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
सर्वे अमीन पर रॉड से हमला, रिपोर्ट दर्ज
सूरजपुर कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जैत वैशपुर गांव में दबंगों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सर्वे अमीन पर रॉड से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
गामा-2 में रहने वाले सर्वे अमीन देवेंद्र प्रताप सिंह ने केस दर्ज कराया है कि 29 जून की रात शिब्बू रावल के कार्यालय पर बैठे थे। तभी चिटहेरा गांव के ओम भाटी, घंघोला गांव के नवीन भाटी, नरौली के रिंकू और गाजियाबाद के चमन वंसल वहां पहुंचे और गाली-गलौज व मारपीट शुरू कर दी। ओम भाटी व रिंकू ने लोहे की रॉड ले रखी थी, जिससे सिर पर वार किया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए थे। घटना के बाद मौके पर मौजूद तेजेन्द्र सिंह नामक व्यक्ति ने उन्हें अपनी कार से यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया था। होश में आने के बाद मामला दर्ज कराया है। एसीपी सेंट्रल नोएडा बीएस वीर का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया है और नामजद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना के पीछे के कारणों का अभी स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस सभी बिंदुओं की जांच कर रही है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि घटना के दिन सर्वे अमीन और आरोपी कार्यालय में बैठकर पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच किसी बात पर कहासुनी हुई थी।