फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Surveillance to be increased on the Bhangel elevated road

Noida News: भंगेल एलिवेटेड पर बढ़ेगी निगरानी

Thu, 15 Oct 2026 10:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 10:17 PM IST
विज्ञापन
Surveillance to be increased on the Bhangel elevated road
नोएडा। भंगेल एलिवेटेड रोड और नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे के अंडरपास से गुजरने वाले वाहन अब कैमरों की निगरानी में रहेंगे। दोनों मार्गों पर 80 लाख रुपये की लागत से सीसीटीवी और सर्विलांस कैमरे लगाए जाएंगे। इनका नेटवर्क सेक्टर-94 स्थित आईएसटीएमएस के कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। इससे यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों की पहचान कर चालान किए जा सकेंगे। साथ ही, इन मार्गों पर यातायात की स्थिति पर भी नजर रखी जा सकेगी। कैमरे लगाने और निगरानी व्यवस्था तैयार करने के लिए प्राधिकरण की ओर से कंपनी का चयन किया जाना है। इसके लिए प्रक्रिया चल रही है। कंपनी का चयन भी हो चुका है। अब दोनों स्थानों पर कैमरे लगाने और उन्हें आईएसटीएमएस से जोड़ने का काम शुरू होगा। अभी इन मार्गों की निगरानी के लिए यह नई व्यवस्था विकसित की जानी है। इसके तैयार होने के बाद यातायात प्रबंधन और नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई में मदद मिलेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed