फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   surface parking finished, tender will be renewed

शहर में सरफेस पार्किंग खत्म नए सिरे से होंगे टेंडर

Thu, 16 Jul 2020 01:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
surface parking finished, tender will be renewed
शहर में सरफेस पार्किंग खत्म, नए सिरे से होंगे टेंडर
विज्ञापन

नोएडा। शहर की सड़कों पर पार्किंग शुल्क वसूली की व्यवस्था को नोएडा प्राधिकरण ने बंद कर दिया है। चार क्लस्टरों में 65 स्थानों पर सरफेस पार्किंग पूरी तरह खत्म कर दी गई है। अब नए सिरे से पार्किंग के टेंडर जारी किए जाएंगे। इस बीच शहर में कही पार्किंग शुल्क की वसूली हो रही है तो उसे अवैध माना जाएगा। कोविड-19 के बीच मंदी की मार झेल रहे बाजारों, उद्योग धंधों के लिए प्राधिकरण का यह फैसला राहत भरा माना जा रहा है।
दरअसल, प्राधिकरण को 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा लाइसेंस फीस क्लस्टर पार्किंग से हर महीने मिल रही थी। लॉकडाउन के दौरान करीब तीन महीने तक पार्किंग व्यवस्था बंद रही। प्राधिकरण ने लॉकडाउन की वजह से पार्किंग एजेंसियों को तीन महीने का अतिरिक्त समय दिया है, लेकिन चारों ही क्लस्टर की एजेंसियों ने निर्धारित लाइसेंस शुल्क की शर्त पर पार्किंग चला पाने में असमर्थता जाहिर की। पिछले सप्ताह हुई अधिकारियों की बैठक के बाद सरफेस पार्किंग को खत्म किए जाने का फैसला लिया गया। हालांकि, तीन क्लस्टरों की पार्किंग शुल्क वसूली की समयसीमा जुलाई में खत्म होने जा रही थी, जबकि क्लस्टर-4 के तहत सेक्टर-62 की समयसीमा जनवरी 2021 तक है, लेकिन इस एजेंसी ने भी हाथ खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन

-----------------
नोएडा की सभी सरफेस पार्किंग खत्म कर दी गई हैं। अब नए सिरे से पार्किंग के लिए टेंडर होंगे। इसकी रूपरेखा तैयार की जाएगी। फिलहाल कोविड-19 को ध्यान में रख कोई फैसला नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-एससी मिश्रा, प्रभारी-ट्रैफिक सेल
----------------
इन स्थानों पर नहीं हो सकेंगे पार्किंग शुल्क वसूली
क्लस्टर-1 : फिल्म सिटी, महामाया फ्लाईओवर, एक्सप्रेसवे के किनारे सेक्टर-124, 125, 126, 126, एआरटीओ, सेक्टर-60 आदि।
क्लस्टर-3 : सेक्टर-1 से लेकर 11 तक का क्षेत्र। डीएससी रोड, सेक्टर-15 व सेक्टर-16 का हिस्सा आदि।
क्लस्टर-4 : सेक्टर-62 आदि
क्लस्टर-5 : सेक्टर-63, 64, 56, 66 सहित फेस तीन का हिस्सा आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed