फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Surbhi and Tanishka are ready to shine on the scene

Noida News: फलक पर चमकने को तैयार हैं सुरभि और तनिष्का

Fri, 24 Oct 2025 08:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 08:32 PM IST
विज्ञापन
Surbhi and Tanishka are ready to shine on the scene
राष्ट्रीय रोल बॉल प्रतियोगिता में यूपी टीम का करेंगी प्रतिनिधित्व, जमकर बहा रहीं पसीना
विज्ञापन

25 से 28 अक्तूबर तक आगरा में होगी प्रतियोगिता


नितेश कुमार



ग्रेटर नोएडा। जिले की रोल बॉल खिलाड़ी सुरभि और तनिष्का इन दिनों जमकर पसीना बहा रही हैं। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर कर राष्ट्रीय में जगह बनाने वाली दोनों खिलाड़ी तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं। राष्ट्रस्तरीय प्रतियोगिता के लिए उनका चयन यूपी की रोल बॉल टीम में हुआ है।
यूपी रोल बॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन और रोल बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आगरा के बोस्टन पब्लिक स्कूल में 25 से 28 अक्तूबर तक 18वीं राष्ट्रीय रोल बॉल चैंपियनशिप होगी। इसके लिए नोएडा के सेक्टर-128 निवासी सुरभि प्रिया और ग्रेटर नोएडा के चूहड़पुर गांव निवासी तनिष्का तंवर का चयन अंडर-14 कैटेगरी में उत्तर प्रदेश रोल बॉल टीम में हुआ है। दोनों खिलाड़ी ग्रेटर नोएडा के प्रज्ञान स्कूल में संचालित रंजीतकांत अकादमी ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स कोच मिलिंद शर्मा की देखरेख में अभ्यास करती हैं। जिले से कोच मिलिंद शर्मा व विधि बंसल को यूपी टीम में तकनीकी सहायक की रूप में टीम को मजबूती देंगे। राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होने पर परिवार में खुशी की लहर है।
विज्ञापन


------------

राज्य स्तर पर जीते रजत पदक

कोच मिलिंद शर्मा ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों ने मेरठ स्थित आईआईएमटी विश्वविद्यालय में 11 से 13 अक्तूबर तक हुई राज्य रोल बॉल चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल किए। उसी के आधार पर खिलाड़ियों का चयन राज्य प्रशिक्षण शिविर के लिए हुआ था। उसके बाद खिलाड़ियों को यूपी टीम में चयनित किया गया। सुरभि जेबीएम ग्लोबल स्कूल नोएडा व तनिष्का मॉडर्न स्कूल ग्रेटर नोएडा में कक्षा सात की छात्रा हैं। जिला रोल बॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहित दलगीर, उपाध्यक्ष चेतन वशिष्ठ, महासचिव रविकांत ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------

राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए प्रदेश की टीम में चयनित होने पर काफी खुशी हो रही है। परिवार व कोच के प्रयास से यह संभव हो पाया है। यूपी टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए जिले का नाम रोशन करूंगी। -सुरभि प्रिया, खिलाड़ी


-------------

पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर खेलने को लेकर थोड़ी नर्वस हूं लेकिन मैं बेहतर प्रदर्शन कर टीम को विजय बनाने में अहम भूमिका निभाउंगी। मेरा सपना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक जीतूं। - तनिष्का तंवर, खिलाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed