फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Surajpur Wetland will become an eco-tourism model, DM gave instructions

Noida News: ईको-टूरिज्म मॉडल बनेगा सूरजपुर वेटलैंड, डीएम ने दिया निर्देश

Fri, 24 Oct 2025 08:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 08:42 PM IST
विज्ञापन
Surajpur Wetland will become an eco-tourism model, DM gave instructions
फोटो
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने खुद ई-कार्ट चलाकर सूरजपुर वेटलैंड का किया निरीक्षण
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने शुक्रवार को सूरजपुर वेटलैंड का निरीक्षण कर इसे ईको-टूरिज्म मॉडल के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने गोल्फ कार्ट चलाकर वेटलैंड क्षेत्र का भ्रमण किया। कैमरे में दुर्लभ प्रजातियों की पक्षियों की तस्वीरें भी कैद कीं।
डीएम ने सभी से समन्वय स्थापित कर वेटलैंड के संरक्षण के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने डीएम को यहां मिलने वाली सुविधाओं से भी अवगत कराया। निरीक्षण के दौरान प्रभागीय वन अधिकारी रजनीकांत मित्तल, वन विभाग के अन्य अधिकारी एवं स्थानीय पर्यावरण कर्मी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन को मिलेगा प्रोत्साहन

उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से प्रवासी पक्षियों की प्रजातियों और उनकी आव्रजन प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। डीएम ने कहा कि सूरजपुर वेटलैंड केवल प्राकृतिक सौंदर्य का केंद्र नहीं बल्कि जैव विविधता और पारिस्थितिकी संतुलन का महत्वपूर्ण प्रतीक है। इसे एक आदर्श ईको-टूरिज्म मॉडल के रूप में विकसित किया जाए। इससे पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन दोनों को प्रोत्साहन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वच्छता, सौंदर्यीकरण और पर्यावरणीय संतुलन बनाने के निर्देश
डीएम ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि वेटलैंड क्षेत्र में स्वच्छता, सौंदर्यीकरण और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के कार्यों को प्राथमिकता दी जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि यहां आने वाले पर्यटकों के लिए सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण किया जाए ताकि लोग प्रकृति के करीब आकर इस स्थान की महत्ता को समझ सकें। वेटलैंड में जनजागरूकता अभियान चलाकर स्थानीय लोगों को भी संरक्षण कार्यों से जोड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed