फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Supplementary chargesheet filed against Kapil in violation of Adarsh Code of Conduct

Noida News: आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में कपिल के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दाखिल

Sat, 02 Aug 2025 09:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 09:01 PM IST
विज्ञापन
Supplementary chargesheet filed against Kapil in violation of Adarsh Code of Conduct
नई दिल्ली। पुलिस ने दिल्ली के कानून मंत्री कपिल मिश्रा के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के एक मामले में अतिरिक्त पूरक आरोपपत्र दाखिल किया है। शनिवार को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) वैभव चौरसिया ने पूरक आरोपपत्र को रिकॉर्ड में लिया है। आरोपपत्र की प्रति अभियुक्तों के वकील को सौंप दी गई है। मामले की अगली सुनवाई 8 अगस्त को होगी। यह मामला आरोप-निर्धारण पर बहस के चरण में है। पेश मामले के मुताबिक, आरोप है कि कपिल मिश्रा ने जनवरी 2020 में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बावजूद बयान जारी किया था। अदालत ने पुनरीक्षण याचिका को खारिज करते हुए कहा था कि इसे दायर करने वाले ने चुनाव अभियान के दौरान कथित बयानों में पाकिस्तान शब्द का इस्तेमाल बहुत ही कुशलता से नफरत फैलाने के लिए किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed