{"_id":"64c41e2fade3d9efc00fc614","slug":"supervisor-died-due-to-falling-trolley-in-factory-grnoida-news-c-1-gnd1002-766939-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: फैक्टरी में ट्रॉली गिरने से सुपरवाइजर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: फैक्टरी में ट्रॉली गिरने से सुपरवाइजर की मौत
विज्ञापन
फैक्टरी में ट्रॉली गिरने से सुपरवाइजर की मौत
- तार टूटने से तीसरी मंजिल से गिरी, सवार था सुपरवाइजर, कपड़ों के बंडल ऊपर-नीचे ले जाने के लिए होता है इस्तेमाल
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-63 स्थित ए ब्लॉक की कपड़ा कंपनी में हाइड्रॉलिक ट्रॉली गिरने से सुपरवाइजर की मौत हो गई। सुपरवाइजर जौनपुर निवासी कमलेश ट्रॉली पर चढ़कर ऊपर जा रहा था। तीसरी मंजिल पर तार टूटते ही ट्रॉली नीचे गिर गई। हादसे में सुपरवाइजर गंभीर रूप से घायल हो गया। सहकर्मी उसे नजदीकी अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचित कर दिया है।
पुलिस के मुताबिक सेक्टर-63 में जैकेट का फैब्रिक तैयार करने वाली कंपनी की इमारत चार मंजिल की है। इसमें कपड़ों के बंडल नीचे और ऊपर करने के लिए यह लिफ्टनुमा ट्रॉली लगी हुई थी। ऊपर से नीचे आने-जाने के लिए यही साधन था। बृहस्पतिवार को जब सुपरवाइजर कमलेश ट्रॉली से ऊपर जा रहा था तभी तार टूटने से ट्रॉली नीचे गिर गई थी।
थाना प्रभारी के मुताबिक ट्रॉली सिर्फ कपड़े नीचे-ऊपर लाने ले जाने के लिए थी। ट्रॉली पर किसी व्यक्ति के नहीं चढ़ने का नोटिस चस्पा था। कमलेश वर्तमान में साइट सी सूरजपुर में रहता था। मामले में कमलेश के परिजनों ने अभी तक संबंधित थाने में शिकायत नहीं दी है। शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही जा रही है। हादसे के बाद से परिवार में मातम है।