फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Supertech will raise 1000 crores by selling two hotels and two shopping malls

Supertech: होटल-शॉपिंग मॉल बेचकर सुपरटेक जुटाएगा 1000 करोड़, कर्ज चुकाने के लिए की ये घोषणा

Sun, 17 Jul 2022 03:42 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sun, 17 Jul 2022 03:42 AM IST
सार

सुपरटेक के सीएमडी आरके अरोड़ा ने बताया कि एनसीएलएटी की ओर से उन्हें बकाएदारों के विवाद निपटाने को कहा गया है। कोरोना की वजह से बैंक और अन्य एजेंसियों का पुराना बकाया नहीं चुकाया जा सका। यही वजह है कि कुछ प्रॉपर्टी की बिक्री की योजना बनाई गई है।

विज्ञापन
Supertech will raise 1000 crores by selling two hotels and two shopping malls
supertech - फोटो : social media

विस्तार

सुपरटेक बिल्डर जल्द ही अपने दो होटल और दो शॉपिंग मॉल बेचकर एक हजार करोड़ रुपये जुटाएगा। मेरठ और हरिद्वार में सुपरटेक का एक-एक होटल और एक-एक शॉपिंग कांप्लेक्स है। बिल्डर इस पैसे का उपयोग रुके हुए प्रोजेक्ट पूरे करने और बकाया चुकाने में करेगा। कुछ वर्ष पहले भी इसे बेचने की योजना बनाई थी, लेकिन कोरोना की वजह से प्रॉपर्टी बाजार में मंदी के कारण सुपरटेक इसे बेच नहीं सका। अब सुपरटेक प्रबंधन ने एक बार फिर इसे बेचने की घोषणा की है।

विज्ञापन


10 जून को नेशनल कंपनी लॉ अपीलेंट ट्रिब्यूनल (एनसीएलएटी) की ओर से एक आदेश जारी किया गया था। इसमें सुपरटेक लिमिटेड के ग्रेनो वेस्ट के प्रोजेक्ट ईको विलेज-2 के खिलाफ दिवालिया प्रक्रिया चलाने का आदेश जारी किया गया। इस प्रोजेक्ट के लिए कमेटी ऑफ क्रेडिटर्स का गठन को कहा गया है। इससे पहले 25 मार्च को एनसीएलटी की ओर से सुपरटेक लिमिटेड के खिलाफ दिवालिया प्रक्रिया चलाने का आदेश दिया गया था। यूनियन बैंक की ओर से इस बाबत याचिका दायर की गई थी। सुपरटेक पर यूनियन बैंक का 432 करोड़ बकाया है।
विज्ञापन


सुपरटेक के सीएमडी आरके अरोड़ा ने बताया कि एनसीएलएटी की ओर से उन्हें बकाएदारों के विवाद निपटाने को कहा गया है। कोरोना की वजह से बैंक और अन्य एजेंसियों का पुराना बकाया नहीं चुकाया जा सका। यही वजह है कि कुछ प्रॉपर्टी की बिक्री की योजना बनाई गई है। वहीं, एनसीएलएटी के आदेश के बाद कंपनी इस हालत में है कि अलग-अलग प्रोजेक्ट के 923 फ्लैटों की डिलीवरी दी जा सके। इससे अगले तीन से चार माह में 100 करोड़ रुपये आएंगे। पूरी शक्ति के साथ काम किया जा रहा है, ताकि खरीदारों को फ्लैटों पर कब्जा दिया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed