{"_id":"688e32027956520ab006a2e9","slug":"supertech-golf-country-investors-performed-noida-news-c-23-1-lko1064-70411-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सुपरटेक गोल्फ कंट्री के निवेशकों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सुपरटेक गोल्फ कंट्री के निवेशकों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
-प्रोजेक्ट का काम जल्द ही शुरू कराने की मांग
-बैंकों पर लगाया प्रक्रिया में बाधा डालने का आरोप
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। सेक्टर-२२डी, सुपरटेक गोल्फ कंट्री सोसाइटी के निवासियों और निवेशकों ने शनिवार को सोसाइटी में प्रोजेक्ट को पूरा करने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान निवासियों ने लोन देने वाली बैंकों पर निर्माण प्रक्रिया में बाधा डालने का आरोप भी लगाया।
यमुना एक्सप्रेस-वे के किनारे सेक्टर-२२डी स्थित सुपरटेक गोल्फ कंट्री योजना वर्ष 2011-12 से शुरू हुई थी। सुपरटेक कंपनी ने लगभग 3000 प्लाट, विला और फ्लैट निवेशकों को उनके आशियाने बेचे थे। वर्ष 2016-17 तक प्रोजेक्ट पूरा होना था लेकिन वर्ष 2020 कोविड आने तक करीब 14 में से छह से सात फ्लैट के टावर खड़े हो पाए। लगभग तीन टावर अधूरे हैं और लगभग इतने ही टावर का निर्माण शुरू भी नहीं हुआ है। विला भी लगभग 75 प्रतिशत नहीं बने हैं। प्रोजेक्ट में बनने वाले स्कूल, अस्पताल, कम्युनिटी सेंटर, काॅमर्शियल कांप्लेक्स का भी निर्माण नहीं हुआ है। सोसाइटी में अभी बने फ्लैटों में करीब 200 फ्लैटों में लोग रह रहे हैं। इनमें ज्यादातर किराएदार हैं। जुलाई 2024 से मामला एनसीएलटी कोर्ट में है।
शनिवार को सुपरटेक गोल्फ कंट्री अलॉटीस वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले बड़ी संख्या में निवेशक सोसाइटी में जमा हुए। इस दौरान प्रोजेक्ट का निर्माण पूरा करने की मांगाें को लेकर निवेशकों ने प्रदर्शन किया। इस मौके पर एनसीएलटी कोर्ट की ओर से नियुक्त किए गए आईआरपी उमेश सिंघल और उनकी टीम से निवेशकों की वार्ता हुई। आईआरपी उमेश सिंघल ने निवेशकों को बताया कि एनसीएलटी कोर्ट में नया बिल्डर चुनने की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है लेकिन संबंधित बैंक की ओर से स्टे ले लिया जाता है। इसके चलते प्रक्रिया धीमी हो रही है। इस दौरान सुपरटेक गोल्फ कंट्री अलॉटीस वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण कुमार त्यागी, उपाध्यक्ष नवीन पाल सिंह, सचिव राजीव गौतम समेत अन्य पदाधिकारी और निवेशक मौजूद रहे।