फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sunshine throughout the day, cold increased due to drizzle in the evening

Noida News: दिन भर धूूप, शाम को बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड

Fri, 13 Jan 2023 05:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 05:07 PM IST
विज्ञापन
Sunshine throughout the day, cold increased due to drizzle in the evening
दिल्ली-एनसीआर में 15 जनवरी से फिर सताएगी सर्दी
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री पहुंचा, रिज रहा सबसे ठंडा इलाका

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। जनवरी की शुरुआत से सर्दी का सितम झेल रहे दिल्लीवासियों को बृहस्पतिवार को धूप खिलने से राहत मिली, लेकिन शाम को हुई बूंदाबांदी से ठंड बढ़ गई। बुधवार देर रात दिल्ली के कई इलाकों में भी बारिश हुई थी। लेकिन दिन में धूप खिलने सेे ठंड का अहसास कुछ कम हुआ। अब 15 जनवरी से कोहरे और सर्दी का सितम बढ़ने की संभावना है।

मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा व चंडीगढ़ में 12 जनवरी को हल्की बूंदाबांदी की भविष्यवाणी की थी। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बृहस्पतिवार शाम को दिल्ली के कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। इस कारण से रात होते-होते ठंड बढ़ गई। दिन भर धूप खिले रहने के कारण अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बुधवार के मुकाबले में यह चार डिग्री अधिक रहा। विभाग नेे शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान 21 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन


दिल्ली के रिज इलाके में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री व आयानगर में 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। एनसीआर के इलाकों में भी सर्दी से राहत रही। गुरूग्राम में न्यूनतम तापमान 10.2, फरीदाबाद में 10.9, गाजियाबाद में 9.4, व नोएडा में न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 से कम होगा पश्चिमी विझोभ का असर

विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण बुधवार रात से तापमान में बढ़ोतरी हुई। 13 जनवरी के बाद पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होगा, इस कारण से तापमान में गिरावट होनी शुरु होगी। इसके बाद कड़ाके की ठंड का दूसरा दौर शुरू हो जाएगा। बृहस्पतिवार को हिमाचल प्रदेश, उतराखंड, दिल्ली, हरियाणा व चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा। अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। इसके बाद उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री तक की गिरावट होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed