{"_id":"63110a6e1f037e4c753e6de3","slug":"sunder-bhati-s-sharpshooter-shot-dead-noida-news-noi6682033105","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुंदर भाटी के शार्पशूटर की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुंदर भाटी के शार्पशूटर की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या
विज्ञापन
मृतक हिस्ट्रीशीटर नागेश उर्फ बिल्लोरी।
- फोटो : Grnoida
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेवर। नीमका गांव में बृहस्पतिवार शाम सड़क किनारे कुत्ते को घुमा रहे सुंदर भाटी व बलराज भाटी गिरोह के शार्पशूटर हिस्ट्रीशीटर नागेश उर्फ बिल्लोरी (36) की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। अलग-अलग बाइक पर सवार दस से अधिक नकाबपोश हमलावरों ने वारदात अंजाम दी। नागेश के भाई ने नीमका गांव निवासी चमन, देवराज, उमेश को नामजद कर कुल 12 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। नागेश के खिलाफ यूपी और हरियाणा में 16 से अधिक केस दर्ज हैं। पुलिस ने गैंगवार में हत्या की आशंका जताई है। वारदात के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।
नागेश के भाई राजकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नागेश अपराध छोड़कर गांव में परिजनों के साथ खेतीबाड़ी कर रहा था। वह कुत्ते को घुमाने के लिए जेवर-खुर्जा मार्ग पर निकला था। जैसे ही वह गांव से जेवर की तरफ तालाब के पास पहुंचा तो चार-पांच बाइक पर सवार होकर 10 से 12 नकाबपोश बदमाश नागेश के पास पहुंचे और ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। नागेश मौके पर ही ढेर हो गया। उसे जेवर के कैलाश अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। नामजद किए गए आरोपी सुपारी लेकर हत्या करते हैं। पुलिस का कहना है कि नागेश और परिजनों की नामजदों से कई साल पहले चबूतरे को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने तीन आरोपियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
शरीर पर दिखे गोलियों के कई निशान
अस्पताल में पहुंचे ग्रामीणों ने शव को देखने के बाद बताया कि सीने के बायीं तरफ दो, कमर व बाएं पैर में तीन, चेहरे पर दो और पेट व सीने पर भी गोलियों के निशान थे। आरोपियों ने सबसे पहले नागेश के पैर पर गोली मारी। इससे नागेश भाग नहीं पाया।