फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sundar Bhati gang's rogue warehouse sealed

सुंदर भाटी गिरोह के बदमाश का गोदाम सील

Fri, 12 Mar 2021 01:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Sundar Bhati gang's rogue warehouse sealed
गोदाम सील करने पहुंची टीम। - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए हल्दौनी गांव स्थित सुंदर भाटी गैंग के बदमाश निजाम का गोदाम सील कर दिया है। पुलिस के मुताबिक निजाम ने अवैध रुप से अर्जित किए गए रुपयों से अपने बेटों के नाम से गोदाम खरीदा था। गोदाम की कीमत 52 लाख रुपये बताई गई है। अब तक जिला पुलिस की 107 करोड़ की संपत्ति कुर्क कर चुकी है।
विज्ञापन

डीसीपी राजेश कुमार सिंह का कहना है कि शासन और आला अधिकारियों के निर्देश पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। दादरी निवासी निजामुद्दीन मुनीम उर्फ निजाम मलिक सुंदर भाटी गिरोह का सक्रिय बदमाश है। आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में भी केस दर्ज हैं। आरोपी ने 472 गज का प्लॉट अपने दो बेटों के नाम से खरीदा था। इस प्लाट पर फाइबर का गोदाम बनाया हुआ था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाउडस्पीकर से गोदाम सील करने की घोषणा की और वहां बोर्ड लगा दिया। इससे पहले भी पुलिस सुंदर भाटी, अनिल दुजाना समेत अन्य गैंगस्टरों की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई कर चुकी है। डीसीपी का कहना है कि अपराधी और गैंगस्टरों के खिलाफ पुलिस की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed