{"_id":"63ce67e921a38814015b9b2f","slug":"sukesh-again-wrote-a-letter-to-the-lieutenant-governor-noida-news-c-1-1-112852-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सुकेश ने फिर लिखा उपराज्यपाल को पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सुकेश ने फिर लिखा उपराज्यपाल को पत्र
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। ठगी और मनी लॉड्रिंग के मामले में आरोपी व मंडोली जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर से उपराज्यपाल वीके सक्सेना को एक बार फिर पत्र लिखा है। उसने दिल्ली के बाहर के दूसरी जेल में शिफ्ट करने की मांग की है। अपने वकील के माध्यम से भेजे पत्र में सुकेश ने आम आदमी पार्टी (आप) नेताओं से लगातार धमकियां मिलने और जेल में उसकी पिटाई किए जाने का आरोप लगाया है। उसने मंडोली जेल में ही बंद अपनी पत्नी पर भी शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने की बात कही है। उसको भी दिल्ली के बाहर दूसरी जेल में शिफ्ट करने की मांग की है।
सुकेश ने कहा कि वह मंडोली जेल में एक विचाराधीन कैदी है। उसकी पत्नी भी इसी जेल में बंद है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मंत्री सत्येंद्र जैन और कैलाश गहलोत जैसे आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं के खिलाफ शिकायत करने के बाद से उसे लगातार धमकियां मिल रही हैं। आर्थिक अपराध शाखा और प्रवर्तन निदेशालय के सामने जो शिकायत दर्ज है, उसे वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। उसकी पत्नी को भी धमकाया जा रहा है। उससे कहा जा रहा है कि पति से कहकर सारी शिकायतें वापस ले लें। 31 अगस्त को जेल के अंदर तैनात सीआरपीएफ जवानों ने उसके साथ मारपीट की थी। इससे उसके निजी अंग में चोट आई है। उसने दावा किया है कि उनका इलाज आरएमएल अस्पताल और जीटीबी अस्पताल में चला था।