फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   suicide case

Noida News: आत्महत्या के मामले में पत्नी और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप

Thu, 26 Jun 2025 08:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 08:52 PM IST
विज्ञापन
suicide case
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-3 कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर शादीशुदा व्यक्ति के आत्महत्या मामले में पत्नी और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के आरोप में केस दर्ज किया है।
बदायूं निवासी मुनेंद्र यादव ने केस दर्ज कराया है कि उन्होंने अपने छोटे भाई जगदीश उर्फ नीरज की शादी 12 दिसंबर 2021 को गांव मुजाहिदपुर की रहने वाली सरोज से की थी। आरोप है कि शादी के बाद सरोज ने अपने मायके जाकर जेवरात वहीं छोड़ दिए और अपने पति की कमाई अपने माता-पिता को देने लगी। मुनेंद्र के अनुसार सरोज तीन-चार बार गर्भवती हुई लेकिन हर बार उसका जबरन गर्भपात करवा दिया गया। इसी दौरान सरोज के पिता, चाचा और भाई बबलू ने जगदीश से एक लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। सरोज का अपने गांव के युवक के साथ प्रेम संबंध था और वह उसी के साथ पति-पत्नी की तरह रह रही है। इस बीच सरोज के परिजनों ने झूठी गुमशुदगी दर्ज कराकर कानूनी कार्रवाई से बचने की कोशिश की।
विज्ञापन

जब जगदीश ने विरोध किया, तो उसे उसके ससुराल बुलाकर चार दिन तक रखा गया। जहां उसके साथ मारपीट की गई, और उसे उसकी पत्नी से मिलने भी नहीं दिया गया। अपमान, मारपीट और अवहेलना से मानसिक रूप से टूट चुके जगदीश ने 28 सितंबर 2024 को आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed