फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Success will be achieved by acting as a bridge between education and industry

Noida News: शिक्षा और उद्योग के बीच सेतु का कार्य करने से मिलेगी सफलता

Tue, 15 Jul 2025 09:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 09:48 PM IST
विज्ञापन
Success will be achieved by acting as a bridge between education and industry
स्थायी विकास और नवाचार के लिए तीनों क्षेत्रों के बीच विश्वास, संचार और सहयोग अनिवार्य
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) में मंगलवार को नवाचार और कौशल के अंतर को पाटने के लिए द्वितीय राउंड टेबल चर्चा का आयोजन किया गया। इसमें विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर एम. जगदीश कुमार ने अध्यक्षता की। चर्चा को सरकारी, अकादमिक और औद्योगिक दृष्टिकोण में विभाजित किया गया जिससे समग्र संवाद सुनिश्चित किया जा सके। प्रो. एम जगदीश कुमार ने नीतिनिर्माताओं, शैक्षणिक संस्थानों और उद्योगों के बीच आपसी विश्वास को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि स्थायी विकास और नवाचार के लिए तीनों क्षेत्रों के बीच विश्वास, संचार और सहयोग अनिवार्य है। वहीं, इस दौरान जीबीयू के कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह ने कहा, आज की वैश्विक प्रतिस्पर्धा में सफलता उन्हीं संस्थानों को मिलेगी जो शिक्षा, उद्योग और शासन के बीच सेतु का कार्य करेंगे। राउंड टेबल चर्चा का उद्देश्य केवल संवाद नहीं, बल्कि व्यावहारिक समाधान और नीतिगत पहल की दिशा में ठोस कदम उठाना है। नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन (एनआईएफ) से डॉ. विपिन कुमार ने तकनीकी महत्वपूर्ण खोजों के निर्माण के लिए स्पष्ट रोडमैप की आवश्यकता के बारे में बताया। वहीं शिक्षा मंत्रालय के डॉ. एससी पांडे और डॉ. जितेन्द्र कुमार ने सरकारी योजनाओं की जागरूकता पर प्रकाश डाला। डॉ. हरप्रीत सिंह ने जमीनी स्तर पर केंद्रित दृष्टिकोण और स्थानीय समस्याओं के लिए केंद्रीकृत समाधान को आवश्यक बताया। बायोटेक्नोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. बिनय आर. पांडा ने 3पी समाधान’ (पीपल , पालिसी , प्रोसेस ) का सुझाव दिया। इस मौके पर 34 से अधिक उद्योग विशेषज्ञों, सरकारी अधिकारियों और शिक्षाविदों ने विचार प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed