{"_id":"6679b70da4aadf10de06379b","slug":"sub-registrar-office-should-be-built-in-greno-west-dadri-2-grnoida-news-c-23-1-vns1013-33965-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ग्रेनो वेस्ट में बनना चाहिए सब रजिस्ट्रार कार्यालय दादरी-2","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ग्रेनो वेस्ट में बनना चाहिए सब रजिस्ट्रार कार्यालय दादरी-2
विज्ञापन
ग्रेनो वेस्ट के लोगों के साथ नेफोवा फाउंडेशन ने जिलाधिकारी को लिखा पत्र
नए कार्यालय को शासन से मिल चुकी है मंजूरी, दादरी में ही प्रस्तावित है नया कार्यालय
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के निवासियों, खरीदारों व नेफोवा फाउंडेशन के सदस्यों ने सब रजिस्ट्रार कार्यालय दादरी-2 को ग्रेनो वेस्ट में बनाने की मांग की है। इस संबंध में नेफोवा ने जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। उनका कहना है कि नए सब रजिस्ट्रार कार्यालय का ज्यादातर कार्यक्षेत्र ग्रेनो वेस्ट का है। ऐसे में कार्यालय को दादरी में खोलना सही नहीं होगा। उससे खरीदारों को काफी परेशानी होगी। कार्यालय को ग्रेनो वेस्ट में नहीं खोलने पर प्रदर्शन की भी चेतावनी दी है।
प्रदेश सरकार ने दादरी के सब रजिस्ट्रार कार्यालय का विभाजन कर दिया है। दादरी-2 के नाम से नया सब रजिस्ट्रार कार्यालय बनेगा। जो जुलाई में शुरू होगा। नए कार्यालय में 26 सेक्टर और 28 गांवों को शामिल किया गया है। इनमें ज्यादातर सेक्टर व गांव ग्रेनो वेस्ट के हैं। नेफोवा के अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि ग्रेनो वेस्ट में दो लाख से अधिक खरीदार रहते हैं और आने वाले समय में यह संख्या 5 लाख तक पहुंचने का अनुमान है। अभी खरीदारों को रजिस्ट्री कराने के लिए दादरी जाना पड़ता है। वहां जाम का सामना भी करना पड़ता है।
खरीदार दीपांकर कुमार का कहना है कि ग्रेनो वेस्ट में लाखों फ्लैटों की रजिस्ट्री होनी बाकी है। इसमें आम्रपाली के खरीदार भी शामिल है। इस साल रजिस्ट्री शुरू हो जाएगी। ऐसे में इतनी दूर जाकर रजिस्ट्री कराने में दिक्कत होगी। निवासियों ने बताया कि लोगों की सुविधा को देखते हुए ग्रेनो वेस्ट में कार्यालय बनाया जाना चाहिए। इको विलेज वन निवासी रंजना भारद्वाज ने कहा है कि दादरी दूर होने के साथ ही वहां तक जाने के लिए सार्वजनिक यातायात की व्यवस्था नहीं है। अगर मांग पूरी नहीं होगी तो मुख्यमंत्री के सामने भी मामला उठाया जाएगा।