फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Studies will start again in 10 council schools

ग्रेनो: फजीहत के बाद यूटर्न, 10 स्कूलों में फिर शुरू होगी पढ़ाई; विभाग ने बदला फैसला, अभिभावकों को मिली राहत

Fri, 01 Aug 2025 09:45 AM IST
विजय पुंडीर अंकुर त्रिपाठी, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
अंकुर त्रिपाठी, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 01 Aug 2025 09:45 AM IST
सार

शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने भी कह दिया है कि एक किलोमीटर से अधिक दूरी वाले स्कूलों का विलय रद्द किया जाएगा। छात्रों व अभिभावकों की ओर से लंबे समय से मांग की जा रही थी कि स्कूल बंद हो जाने के कारण उनकी पढ़ाई बंद हो गई है। अभिभावकों ने अमर उजाला का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने बच्चों की समस्या को उठाया।

विज्ञापन
Studies will start again in 10 council schools
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित 10 परिषदीय स्कूलों में फिर से छात्रों की आवाज सुनाई देगी। फजीहत होने के बाद विभाग की ओर से एक किलोमीटर से अधिक दूरी वाले स्कूलों को फिर से वापस वहीं संचालित किया जाएगा।

विज्ञापन

छात्रों व अभिभावकों की ओर से लंबे समय से मांग की जा रही थी कि स्कूल बंद हो जाने के कारण उनकी पढ़ाई बंद हो गई है। स्कूलों को फिर से संचालित किया जाएगा। इसके साथ ही शिक्षक संघ की ओर से भी विरोध जताया गया था। उन्होंने कहा था कि देश के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे। बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, प्राथमिक स्कूल पारोही, प्राथमिक स्कूल बूढ़ा घरबरा, प्राथमिक स्कूल चक्रसेनपुर, प्राथमिक स्कूल चक्रसेनपुर की मढ़िया, प्राथमिक स्कूल रघुवीर गढ़ी, प्राथमिक स्कूल सैंथली की मढ़िया, प्राथमिक स्कूल मिल्क खडेरा, प्राथमिक स्कूल छौलस की मढ़िया, प्राथमिक स्कूल अंबेडकर नगर और प्राथमिक स्कूल गुरुकुल खेरी स्कूलों को फिर से पुरानी जगह पर ही संचालित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार से स्कूलों में कक्षाएं लगने लगेंगी। शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने भी कह दिया है कि एक किलोमीटर से अधिक दूरी वाले स्कूलों का विलय रद्द किया जाएगा। प्राथमिक स्कूल पारोही के शिक्षकों ने बताया कि पारोही का विलय रन्हेरा किया गया था। जिसकी दूरी 2 किलोमीटर से भी ज्यादा है। इसके साथ ही रास्ते में नाला भी है। अभिभावकों ने अमर उजाला का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने बच्चों की समस्या को उठाया।

विज्ञापन

विलय वाले 10 स्कूल फिर से अपनी जगह पर संचालित होंगे। छात्रों के हित में कार्य किए जाएंगे। किसी भी छात्र को असुविधा नहीं होने दी जाएगी। -राहुल पंवार, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed