{"_id":"64306b76e4f41405480b6484","slug":"students-unable-to-give-exams-and-practicals-came-on-the-road-demonstrated-grnoida-news-c-23-1-noi1091-6130-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: परीक्षा और प्रैक्टिकल न दे पाए विद्यार्थी सड़क पर उतरे, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: परीक्षा और प्रैक्टिकल न दे पाए विद्यार्थी सड़क पर उतरे, किया प्रदर्शन
विज्ञापन
परीक्षा और प्रैक्टिकल न दे पाए विद्यार्थी सड़क पर उतरे, किया प्रदर्शन
कॉलेज के खिलाफ पांच घंटे तक धूप में बैठकर छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने दिया धरना, कहा एक माह से संस्थान दे रहा झूठे आश्वासन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। परीक्षा के बाद अब प्रैक्टिकल से वंचित विद्यार्थियों और अभिभावकों ने कॉलेज गेट के बाहर प्रदर्शन किया। साल और कॅरिअर बर्बाद होने का हवाला देते हुए विद्यार्थी और अभिभावक धरने पर बैठ गए और नारेबाजी की। मौके पर पहुंची नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने विद्यार्थियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। कॉलेज प्रबंधन ने 12 अप्रैल तक समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद हंगामा शांत हुआ।
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेज के बीटेक प्रथम वर्ष, एमसीए प्रथम वर्ष और एमबीए प्रथम वर्ष के लगभग 180 विद्यार्थी 23 मार्च से शुरू विवि की परीक्षा नहीं दे पाए थे। विवि ने कॉलेज पर मानक से अधिक दाखिले का हवाला देते हुए इन विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र जारी नहीं किए थे। विवि की परीक्षाएं खत्म होने के बाद शुक्रवार को प्रैक्टिकल परीक्षा थी। प्रैक्टिकल परीक्षा में भी न बैठ पाने पर कॉलेज में बात करने पहुंचे अभिभावक और विद्यार्थी, दोबारा आश्वासन मिलने पर नाराज हो गए और कॉलेज के गेट पर आकर धरने पर बैठ गए। विद्यार्थियों और अभिभावकों ने कॉलेज प्रशासन पर गुमराह करने का आरोप लगाकर जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। सुबह 11.30 बजे से लेकर शाम 4.30 बजे तक विद्यार्थी और अभिभावक धरना देते रहे।
छात्र-छात्राओं का कहना था कि कॉलेज शुरू से ही विद्यार्थियों को गुमराह करता रहा और परीक्षा छूटने के बाद सच्चाई सबके सामने आई। उनका कहना है कि परीक्षा छूटने के बाद भी अभी तक कॉलेज झूठे आश्वासन ही दे रहा है। इस दौरान धरने में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के मंडल अध्यक्ष पारस चौधरी समेत अन्य कार्यकर्ता भी विद्यार्थियों समर्थन में धरने में शामिल हो गए। सूचना पर पहुंची नॉलेज पार्क थाना पुलिस और कॉलेज प्रबंधन ने उन्हें समझाया लेकिन विद्यार्थी और अभिभावक टस से मस न हुए। शाम को 12 अप्रैल तक मामले का हल होने का आश्वासन मिलने के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है और फैसला अभी प्रतिक्षारत है। न्यायालय के निर्देशानुसार आगे कार्रवाई की जाएगी।