फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Students traveled from village to village and taught digital financial lessons.

Noida News: गांव-गांव घूमकर छात्रों ने डिजिटल फाइनेंशियल का पढ़ाया पाठ

Sun, 22 Feb 2026 08:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 08:23 PM IST
विज्ञापन
Students traveled from village to village and taught digital financial lessons.
स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को डिजिटल लेनदेन, साइबर फ्रॉड और यूपीआई की दी जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नोएडा। सेक्टर-39 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिवस का आयोजन रविवार को ग्राम निठारी में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. दिनेश चन्द्र के दिशा-निर्देशन में आयोजित किया गया। अंतिम दिन का मुख्य विषय डिजिटल फाइनेंशियल साक्षरता रहा, जिसमें स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को डिजिटल लेन-देन के प्रति जागरूक किया। इसमें छात्र और छात्राओं ने जगह-जगह जाकर लोगों को जागरूक किया।



प्रथम सत्र में स्वयंसेवकों ने ग्राम निठारी में जागरूकता रैली निकालकर यूपीआई, डिजिटल भुगतान के सुरक्षित उपयोग, ओटीपी की गोपनीयता और ऑनलाइन ठगी से बचाव के बारे में जानकारी दी। इसके बाद घर-घर जाकर ग्रामीणों को डिजिटल लेन-देन की प्रक्रिया व्यावहारिक रूप से समझाई। द्वितीय सत्र में डॉ. एसपी सिंह ने डिजिटल लेन-देन के लाभ एवं हानि विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने साइबर सुरक्षा, मजबूत पासवर्ड और सुरक्षित बैंकिंग व्यवहार के महत्व पर जोर दिया। ग्रामीणों और स्वयंसेवकों ने सत्र में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दिलीप कुमार के निर्देशन में पूरे शिविर का सफल संचालन हुआ। छात्रों ने इस दौरान लोगों से बातचित की और उनको जागरूक किया।
विज्ञापन




---------------

आज के दौर में डिजिटल भुगतान आम जीवन का हिस्सा बन चुका है। यदि सही जानकारी हो तो हम न केवल समय बचा सकते हैं बल्कि ठगी जैसी घटनाओं से भी खुद को सुरक्षित रख सकते हैं। ग्रामीणों को जागरूक करना हमारे लिए गर्व की बात है। - ऋषभ सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन




---------------

गांव के लोगों में सीखने की उत्सुकता देखकर बहुत अच्छा लगा। हमने उन्हें बताया कि किसी भी अनजान लिंक या कॉल पर अपनी बैंक जानकारी साझा न करें। छोटी-छोटी सावधानियां बड़े नुकसान से बचा सकती हैं। -अनूप शर्मा


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed