{"_id":"6af324f4973ecd6b2d090cc4","slug":"students-stress-levels-rise-as-the-board-exam-datesheet-is-released-noida-news-c-1-noi1095-4920905-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी होते ही विद्यार्थियों का बढ़ा तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी होते ही विद्यार्थियों का बढ़ा तनाव
विज्ञापन
- दिवाली की छुट्टियों के बाद स्कूलों में होंगे काउंसलिंग सत्र, समय प्रबंधन और सकारात्मक सोच के दिए जाएंगे टिप्स
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। यूपी बोर्ड और सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी होने के साथ ही विद्यार्थियों की तैयारी तेज हो गई है। वहीं, परीक्षा की तारीखें सामने आने के बाद कुछ विद्यार्थियों में तनाव भी बढ़ने लगा है। किसी को कम समय में पूरा पाठ्यक्रम तैयार करने की चिंता है तो कोई अच्छे अंक लाने के दबाव में है। विद्यार्थियों को तनाव से बाहर निकालने और मानसिक रूप से परीक्षा के लिए तैयार करने के उद्देश्य से स्कूलों में काउंसलिंग सत्र आयोजित किए जाएंगे। दिवाली की छुट्टियों के बाद स्कूल खुलने पर इस दिशा में विशेष पहल होगी।
मॉडर्न स्कूल की कॉर्डिनेटर प्रिया जमवाल ने बताया कि डेटशीट जारी होने के बाद कुछ विद्यार्थियों में परीक्षा को लेकर तनाव देखने को मिलता है। ऐसे विद्यार्थियों की पहचान कर उनके लिए काउंसलिंग सत्र आयोजित किए जाएंगे। स्कूल में समय-समय पर भी विद्यार्थियों की काउंसलिंग की जाती है, ताकि वे पढ़ाई के दबाव में न आएं। विद्यार्थियों को समय का सही प्रबंधन करने, नियमित पढ़ाई और पर्याप्त आराम लेने की सलाह दी जाती है। परीक्षा के प्रति सकारात्मक सोच रखना भी जरूरी है।
राजकीय इंटर कॉलेज की वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. ऋतु सिंह ने बताया कि स्कूल में विद्यार्थियों के लिए काउंसलिंग सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। जरूरत पड़ने पर बाहर से काउंसलर भी बुलाए जाते हैं। अलग-अलग विषयों के विशेषज्ञ विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी के तरीके बताते हैं। उन्हें विषयों को समझकर पढ़ने और परीक्षा के दौरान घबराहट से बचने के तरीके भी समझाए जाते हैं।
विज्ञापन
राजकीय हाईस्कूल छिजारसी की प्रधानाचार्य डॉ. रेखा कन्नौजिया ने बताया कि परीक्षा के तनाव का असर विद्यार्थियों के प्रदर्शन पर नहीं पड़ना चाहिए। स्कूल में विद्यार्थियों की नियमित काउंसलिंग कर उनकी समस्याएं सुनी जाती हैं और समाधान किया जाता है। दिवाली की छुट्टियों के बाद भी विशेष सत्र आयोजित होंगे, ताकि विद्यार्थी बिना दबाव परीक्षा की तैयारी कर सकें।