{"_id":"68d954f3df136b2abf0d8441","slug":"students-saw-organic-and-traditional-indian-food-products-noida-news-c-23-1-lko1064-76704-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: छात्रों ने जैविक और पारंपरिक भारतीय खाद्य उत्पाद देखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: छात्रों ने जैविक और पारंपरिक भारतीय खाद्य उत्पाद देखे
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू ) के छात्रों ने भारत मंडपम में आयोजित वर्ल्ड फूड इंडिया के चौथे संस्करण में भाग लिया। विद्यार्थियों को यहां विभिन्न प्रदर्शनी देखने का अवसर मिला, जिनमें उन्नत खाद्य प्रसंस्करण तकनीक, जैविक और पारंपरिक भारतीय खाद्य उत्पाद तथा पोषण एवं खाद्य सुरक्षा के लिए भविष्य की समाधान, विधियां प्रदर्शित की गई हैं। लाइव डेमोंस्ट्रेशन और इंटरैक्टिव सत्रों ने विद्यार्थियों को व्यावहारिक और सहभागी अनुभव प्रदान किया, जिससे सीखने की प्रक्रिया और भी रोचक, प्रभावी एवं सार्थक बन गई। ब्यूरो
-- -- -- --
फ्रेशर्स पार्टी में छात्रों ने की मस्ती
ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग स्कूल के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग ने नव प्रवेशित छात्रों के स्वागत में फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया। इस अवसर पर नए छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक और मनोरंजक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सबका मन मोह लिया। इस मौके पर डॉ. कीर्ति पाल,डॉ. ओमवीर सिंह, डॉ. एम.ए. अंसारी, डॉ. शोभा राम, डॉ. राहुल आदि मौजूद रहे। ब्यूरो