फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Students presented models on the topic of science in daily life.

Noida News: दैनिक जीवन में विज्ञान विषय पर छात्रों ने प्रस्तुत किए मॉडल

Thu, 09 Oct 2025 07:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 07:20 PM IST
विज्ञापन
Students presented models on the topic of science in daily life.
प्रज्ञान पब्लिक स्कूल के छात्रों ने विज्ञान प्रदर्शनी में हासिल किया प्रथम स्थान
विज्ञापन

यमुना सिटी (संवाद)। जेवर स्थित प्रज्ञान पब्लिक स्कूल के छात्रों ने विज्ञान प्रदर्शनी में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। सेनफोर्ट वर्ल्ड स्कूल, ग्रेटर नोएडा में बृहस्पतिवार को सहोदया कॉम्प्लेक्स एनसीआर (ईस्ट) विजनरी साइंस एग्जीबिशन का आयोजन हुआ। इसमें छात्रों ने दैनिक जीवन में विज्ञान और वेस्ट टू वंडर विषय पर मॉडल प्रस्तुत किए।


कक्षा 3 से 5 के विद्यार्थियों ने दैनिक जीवन में विज्ञान विषय पर मॉडल प्रस्तुत किया। विद्यालय के छात्र प्रियांश, आर्यन और आमिल ने अपने प्रतिभा का प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के अंतर्गत कक्षा 6 से 8 तक के लिए वेस्ट टू वंडर तथा कक्षा 9 से 12 तक के लिए रिडिजाइनिंग द फ्यूचर विषय निर्धारित किए गए थे। छात्रों ने अपने अभिनव मॉडल्स और रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से दिखाया कि विज्ञान कैसे हमारे दैनिक जीवन को अधिक उपयोगी, सुरक्षित और पर्यावरणीय दृष्टि से बेहतर बना सकता है। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. दीप्ति शर्मा ने विजेता प्रतिभागी छात्रों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed