फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Students made aware under Mission Shakti

Noida News: मिशन शक्ति के तहत छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

Fri, 16 Oct 2026 07:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 07:59 PM IST
विज्ञापन
Students made aware under Mission Shakti
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

नोएडा। मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत शुक्रवार को आरएल इंटरनेशनल स्कूल में जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें पुलिस अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, कानूनी अधिकारों, साइबर अपराधों से बचाव और शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया की जानकारी दी। साथ ही पुराने मामलों में कार्रवाई का फीडबैक भी लिया गया।
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में डीसीपी महिला सुरक्षा सुनिति, मिशन शक्ति टीम, एनजीओ और महिला कल्याण विभाग के प्रतिनिधि मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि किसी परेशानी की स्थिति में पुलिस से किस तरह सहायता ली जा सकती है। विद्यार्थियों को सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक इस्तेमाल करने और ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी से बचने के तरीके भी बताए गए।
विज्ञापन

गोष्ठी के दौरान छात्र-छात्राओं ने महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और पुलिस की कार्यप्रणाली से जुड़े सवाल पूछे। अधिकारियों ने उनके सवालों के जवाब देकर कानूनी प्रक्रियाओं की जानकारी दी। वहीं, मौजूद दंपतियों से पहले दिए गए प्रार्थना-पत्रों और शिकायतों पर हुई कार्रवाई के संबंध में फीडबैक लिया गया। पुलिस के अनुसार, अधिकांश लोगों ने कार्रवाई पर संतोष जताया और सहयोगात्मक व्यवहार की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, साइबर हेल्पलाइन 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और वन स्टॉप सेंटर हेल्पलाइन 181 की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि महिलाएं और बच्चे अपने अधिकारों तथा सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed