फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Students honored in Nuh

सम्मान से आगे बढ़ने में मिलेगी मदद

Tue, 22 Sep 2020 11:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Students honored in Nuh
मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते उपायुक्त। - फोटो : Gurgaon
नूंह। इस वर्ष भी ‘अमर उजाला’ का मेधावी छात्र सम्मान समारोह जिला सचिवालय में आयोजित हुआ। इसमें जिले के 10वीं और 12वीं में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे मेधावियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला उपायुक्त धीरेंद्र खडगटा व जिला शिक्षा अधिकारी अनूप सिंह जाखड़ रहे। उपायुक्त धीरेंद्र खडगटा ने कहा कि ‘अमर उजाला’ की यह सराहनीय पहल है। इससे युवाओं को ओर आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। जिला शिक्षा अधिकारी अनूप सिंह जाखड़ ने कहा कि वे जिले में शिक्षा के समुचित विकास के लिए सभी जरूरी प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

आईएएस बनने के लिए कर रही हूं मेहनत
मेरा लक्ष्य आईएएस अधिकारी बनना है। इसे पूरा करने के लिए मैं अभी से दिन-रात मेहनत कर रही हूं। बेटियों को पढ़ाने पर कम ध्यान दिया जा रहा है, लेकिन लड़कियां लड़कों से कम नहीं है। - कनिका गुप्ता, हिंदू सीनियर सेकेंडरी स्कूल नूंह (12वीं में जिले में पहला स्थान)।
विज्ञापन

सीए बनकर करूंगा देशसेवा
‘अमर उजाला’ की यह बहुत अच्छी पहल है। मैं सीए बनकर देशसेवा करना चाहता हूं। इस क्षेत्र में जिले के युवाओं का कम रुझान है। ज्यादा से ज्यादा युवा इस क्षेत्र में आगे आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मौसिम, हिंदू सीनियर सेकेंडरी स्कूल नूंह (12वीं में जिले में संयुक्त रूप से दूसरा स्थान)।
बचपन से देखा है सीए बनने का सपना
मैंने बचपन से ही सीए बनने का सपना देखा है। आज हर क्षेत्र में युवा अपने सपने साकार कर सकते हैं। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि स्वयं को मजबूत करने के लिए हम काम करें।
- दीपाली, कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल पुन्हाना (12वीं में जिले में संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान)।
आईएएस बनकर करूंगी समाजसेवा
मेरा बचपन से सिर्फ एक ही सपना है कि मैं आईएएस बनकर लोगों की सेवा करूं। इसके लिए परिवार के सभी लोग मेरी सहायता कर रहे हैं। मेरी हर जरूरत को पूरा कर रहे हैं।
- मनीषा, ग्रीन फ्लावर सीनियर सेकेंडरी स्कूल खेड़ा इंडरी (12वीं कक्षा में जिले तीसरा स्थान)।
आईएएस बनना है लक्ष्य
जिले में सुविधाओं का अभाव है। मैं आईएएस अधिकारी बनकर लोगों की सेवा करूंगी। क्षेत्र में विकास कार्य करवाऊंगी। अनदेखी के कारण नूंह पिछड़े जिलों में शामिल है।
- कविता, प्रभात सीनियर सेकेंडरी स्कूल छछेड़ा (10वीं कक्षा में जिले में पहला स्थान)।
डॉक्टर बनकर करूंगी सेवा
जिले में स्वास्थ्य सेवा बेहतर नहीं है। 15 लाख लोगों के लिए एक मेडिकल कॉलेज है। मैं डॉक्टर बनकर भविष्य में जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराऊंगी। - लावण्या, न्यू हिंद स्कूल बिस्सर अकबरपुर, तावडू (10वीं कक्षा में जिले में दूसरा स्थान)
प्रशासनिक अधिकारी बनना लक्ष्य
मैंने महसूस किया है कि एक प्रशासनिक अधिकारी कई विकास कार्य करा सकता है। शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में काफी कार्य करने की जरूरत है। मैं एक अधिकारी बनकर विकास कराऊंगा। - साहिल, स्कॅालर पब्लिक स्कूल बिसरू (10 में जिले में तीसरा स्थान)।

शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ने से ही होगी तरक्की
‘अमर उजाला’ द्वारा जिले में यह बहुत ही शानदार पहल की गई है। पूर्व में प्रदेश सरकार को प्रतिभाओं को परीक्षा परिणामों के बाद सम्मानित करने का सुझाव दिया था। इसके बाद प्रदेश के हर जिले में वार्षिक परीक्षा परिणाम में टॉप करने वाले बच्चों को सम्मानित किया जा रहा है। जिले के युवक-युवतियों को चाहिए कि वे शिक्षा के हर क्षेत्र में आगे बढ़ते रहें, तभी जाकर मेवात क्षेत्र की तरक्की हो सकती है। - धीरेंद्र खड़गटा, जिला उपायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed