{"_id":"6aca4c4dce5babfbc2028bca","slug":"students-demonstrated-their-knowledge-in-the-competition-noida-news-c-23-1-lko1064-108805-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया ज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया ज्ञान
विज्ञापन
फोटो
ग्रेटर नोएडा। भारत विकास परिषद की विवेकानंद शाखा ने शनिवार को ग्रैड्स इंटरनेशनल स्कूल, ईटा-2 में अंतरविद्यालय स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता आयोजित की। इसमें 15 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। सीनियर वर्ग में मॉडर्न स्कूल, डेल्टा-1 प्रथम, स्पर्श इंटरनेशनल स्कूल द्वितीय और ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल तृतीय रहा। जूनियर वर्ग में एस्टर स्कूल, डेल्टा-2 ने पहला, मॉडर्न स्कूल ने दूसरा और ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया। आरएसएस के विभाग संघचालक सुशील ने विद्यार्थियों को पंच परिवर्तन के तहत स्वभाषा, स्वभूषा, स्वभोजन, स्वभजन और स्वभ्रमण अपनाने के लिए प्रेरित किया। प्रो. विवेक कुमार ने संचालन किया। ब्यूरो