फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Students created a stir by giving cultural presentations

Noida News: विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर मचाया धमाल

Fri, 17 Oct 2025 12:44 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Fri, 17 Oct 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Students created a stir by giving cultural presentations
प्रतियोगिता के दौरान प्रस्तुति देतीं छात्राएं। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। राज्य बाल कल्याण परिषद की जिलास्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियों से धूम मचाई। वीरवार को प्रतियोगिता का चौथा दिन रहा। विद्यार्थियों सांस्कृतिक एवं लोक नृत्य, गायन सहित अन्य विधाओं में शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान क्ले मॉडलिंग में सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल शुगर मिल के शिवम व फरजाना ने पहला व दूसरा स्थान पाया।
इस दौरान एकल, समूह नृत्य, एकल शास्त्रीय नृत्य, क्ले मॉडलिंग और बेस्ट ड्रामेबाज प्रतियोगिताएं करवाई गईं। जिला बाल कल्याण अधिकारी सुखमिंद्र सिंह ने बताया कि क्ले मॉडलिंग में शुगर मिल के शिवम और फरजाना पहले दो स्थान पर रहे। तीसरा स्थान जगाधरी के सरस्वती विद्या मंदिर की आराध्य ने पाया।
विज्ञापन

समूह नृत्य में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रताप नगर की टीम प्रथम, जगाधरी के सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय की टीम ने द्वितीय, जगाधरी के सरस्वती पब्लिक स्कूल की टीम ने तृतीय स्थान पाया। वहीं, जगाधरी के इंडियन पब्लिक स्कूल की टीम ने सांत्वना पुरस्कार पाया। एकल शास्त्रीय नृत्य में मॉडल टाउन के एसडी पब्लिक स्कूल के देव ने पहला, कंचन ने दूसरा और आशि ने तीसरा स्थान पाया। बेस्ट ड्रामेबाज में हार्दिक ने पहला, हंसिका ने दूसरा और मानवी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मुख्यातिथि एसडीएम विश्वनाथ ने कहा कि विद्यार्थियों की प्रस्तुति देखकर उन्हें अपने स्कूल के दिन याद आ गए। एसडीएम ने कहा कि यह विद्यार्थियों का सबसे उत्तम समय है, जिसका सदुपयोग कर वे अपने भविष्य के साथ देश का नाम चमका सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम समन्वयक शिक्षाविद, साहित्यकार एवं पर्यावरण मित्र गोबिंद सिंह भाटिया ने बताया कि प्रतियोगिता में शिक्षक डॉ. अंजू बाला, सतबीर चौहान, निशा शर्मा, प्रिंस वर्मा, रजनी, लवण्य व गोबिंद सिंह ने निर्णायक भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन बालकुंज से पीओ दीपक कुमार मंथन ने किया। कार्यक्रम में कर्मवीर सिंह, संजीव ओझा, अंकित पांडे, नवीन ने व्यवस्था संभाली।

प्रतियोगिता के दौरान प्रस्तुति देतीं छात्राएं। संवाद

प्रतियोगिता के दौरान प्रस्तुति देतीं छात्राएं। संवाद

प्रतियोगिता के दौरान प्रस्तुति देतीं छात्राएं। संवाद

प्रतियोगिता के दौरान प्रस्तुति देतीं छात्राएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed