{"_id":"690e5887e907914fab06d70d","slug":"students-can-contribute-in-building-self-reliant-india-na-news-c-5-1-drn1046-829533-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम योगदान दे सकते हैं छात्र : प्रो. जोशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम योगदान दे सकते हैं छात्र : प्रो. जोशी
Sat, 08 Nov 2025 02:07 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sat, 08 Nov 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर के रसायन शास्त्र विभाग की ओर से दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला में हरित सौंदर्य कौशल पर वक्ताओं ने व्याख्यान दिया।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एनके जोशी ने कार्यशाला का उद्घाटन किया। कुलपति ने कहा कि छात्र-छात्राएं अपना स्टार्टअप प्रारंभ कर स्वावलंबन से एक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना अहम योगदान दे सकते हैं। कार्यशाला का उद्देश्य केवल प्रशिक्षण नहीं बल्कि आत्मनिर्भरता, उद्यमिता और हरित नवाचार की भावना को जगाना है।
कार्यशाला के संगठन सचिव प्रो. राकेश जोशी ने कहा कि कार्यक्रम विशेष रूप से छात्रों, शोध छात्रों, संकाय सदस्यों और उद्यमियों के लिए डिजाइन की गई है, जो टिकाऊ सौंदर्य प्रसाधन, उत्पाद के निर्माण में रुचि रखते हैं। इस कार्यशाला को आज ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से संचालित किया जा रहा है। इस मौके पर निदेशक प्रो. एमएस रावत, प्रो. नीता जोशी, प्रो. एसपी सती, प्रो. कंचन लता सिंह, प्रो. संगीता मिश्रा, प्रो. पुष्पांजलि आर्य, प्रो. अनीता तोमर, डॉ. गौरव वाष्णेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -
ऑनलाइन माध्यम से भी जुड़े विभिन्न विवि के छात्र
कार्यक्रम में उत्तराखंड राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालय समेत लखनऊ विश्वविद्यालय, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय और भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के साथ विभिन्न विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राएं भी ऑफलाइन और ऑनलाइन माध्यम से जुड़े।