ग्रेटर नोएडा: नामी इंजीनियरिंग कॉलेज में कीड़ों वाला खाना देने पर छात्रों ने काटा हंगामा, सामने आया वीडियो
छात्रों का कहना है कि कैंटीन कॉलेज के परिसर में ही चलती है। कई बार कॉलेज प्रबंधन से शिकायत करने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने सोमवार को कीड़े वाला खाना मिलने पर हंगामा काटा। छात्रों का आरोप है कि पिछले करीब 1 महीने से अर्जुन हॉस्टल में रहने वाले 300 से अधिक छात्रों को खराब खाना दिया जा रहा है।
उनका कहना है कि कैंटीन कॉलेज के परिसर में ही चलती है। कई बार कॉलेज प्रबंधन से शिकायत करने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। कीड़े वाला खाना खाने से छात्र बीमार हो रहे हैं। कई छात्र कॉलेज परिसर में बेहोश होकर गिर भी पड़े है।
उनका आरोप है कि छात्रों को फूड प्वाइजनिंग होने के कारण अस्पताल में भी भर्ती होना पड़ा है। उनकी आवाज नहीं सुने जाने पर कॉलेज परिसर में हड़ताल पर बैठ गए। उनका कहना है कि जब उन्होंने कॉलेज पर सरकारी हॉस्टल लिया है। तो उन्हें इतनी खराब सुविधाएं क्यों दी जा रही हैं।