{"_id":"68e9154605b6a9e9d7053919","slug":"student-trap-with-tamanch-grnoida-news-c-23-1-lko1064-77741-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पढ़ाई नहीं, धमक दिखाने आया छात्र, स्कूल में लहराया तमंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पढ़ाई नहीं, धमक दिखाने आया छात्र, स्कूल में लहराया तमंचा
विज्ञापन
-मिहिर भोज इंटर कॉलेज का मामला, 11वीं के छात्र ने दो हजार रुपये में खरीदा था तमंचा
- पुलिस ने पकड़कर बाल सुधार गृह भेजा
माई सिटी रिपोर्टर
दादरी/ग्रेटर नोएडा। नगर के जीटी रोड स्थित मिहिर भोज इंटर कॉलेज में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब कक्षा 11 में पढ़ने वाला 16 वर्षीय छात्र तमंचा लेकर कक्षा में पहुंच गया। र को बाल सुधार गृह भेज दिया है। उसने यह तमंचा अपने एक साथी छात्र को दिखाकर डराया। इसके बाद कॉलेज प्रबंधन को इसकी भनक लगी। प्रधानाचार्य मिलाप सिंह की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तमंचा बरामद कर छात्र को बाल सुधार गृह भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि छात्र के पास से एक देशी तमंचा बरामद हुआ है। पूछताछ में छात्र कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। छात्र का कहना है कि वह शौक में यह तमंचा लाया था। छात्र ने दो हजार रुपये में एक व्यक्ति से यह तमंचा खरीदा था। अब छात्र को तमंचा बेचने वाले युवक की तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस के मुताबिक, फिलहाल छात्र को बाल अपचारी मानते हुए आयुध अधिनियम की धारा-9 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने किशो
प्रिंसिपल को बताया कि रास्ते में पड़ा मिला तमंचा : घटना के दौरान कॉलेज परिसर में अफरातफरी का माहौल रहा। कई दूसरे छात्र तमंचा देकर चिंतित हो गए। कॉलेज प्रिंसिपल का कहना है कि व्यावसायिक ट्रेड का छात्र है। इससे पहले छात्र का कभी किसी के साथ झगड़ा नहीं हुआ है। छात्र ने शुरुआत में पकड़े जाने पर यह बताया था कि उसे तमंचा रास्ते में पड़ा मिला था। पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर उसने सही बात बताई।
निजी स्कूल में शिक्षक हैं छात्र के पिता : तमंचा लेकर स्कूल परिसर पहुंचे छात्र के पिता खुद भी नजदीक के ही एक निजी स्कूल में शिक्षक हैं। पुलिस ने पिता को भी पूरे मामले की जानकारी दी है। पिता से भी इस मामले में जानकारी पुलिस ने ली है जिससे पता चल सके कि तमंचा छात्र ने किन हालात में खरीदा। पिता खुद भी पुत्र की इस हरकत से असहज हैं।
विज्ञापन
कॉलेज की सुरक्षा पर उठे सवाल : कॉलेज में बिना सुरक्षा जांच के ही अवैध तमंचा ले जाने पर कॉलेज परिसर में जाने पर पर यहां की सुरक्षा पर सवाल उठे हैं। अभी कॉलेज के प्रवेश द्वार पर सिर्फ एक चौकीदार रहता है। उसके द्वारा नियमित रूप से चेकिंग नही की जाती है। यही कारण है कि छात्र अपने बस्ते में आसानी से अवैध तमंचे को छुपाने के बाद कॉलेज में लेकर पहुंच गया।