{"_id":"6ace30d752bb4860cd0e7ca3","slug":"student-sanjana-becomes-diet-principal-for-a-day-noida-news-c-23-1-lko1064-109040-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मिशन शक्ति -\nछात्रा संजना बनीं एक दिन की डायट प्राचार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मिशन शक्ति - छात्रा संजना बनीं एक दिन की डायट प्राचार्य
विज्ञापन
दनकौर के पीएम श्री विद्यालय की कक्षा-8 की छात्रा संजना को एक दिन के लिए डायट प्राचार्य / उप शिक
समझीं प्रशासनिक कार्यप्रणाली, अधिकारियों ने लक्ष्य हासिल करने के लिए किया प्रेरित
ग्रेटर नोएडा(संवाद)। मिशन शक्ति फेज-6 के तहत बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और प्रशासनिक कार्यों की समझ विकसित करने के उद्देश्य से विशेष पहल की गई। इसके अंतर्गत दनकौर स्थित पीएम श्री विद्यालय की कक्षा आठ की छात्रा संजना को एक दिन के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) की प्राचार्य और उप शिक्षा निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम का आयोजन नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन अभियान के तहत किया गया। डायट प्राचार्य अर्चना गुप्ता ने संजना को शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली, विभिन्न सरकारी योजनाओं और कार्यालय प्रबंधन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
अधिकारियों ने बढ़ाया छात्रा का उत्साह
कार्यक्रम के दौरान संजना से उसके भविष्य के लक्ष्य और करियर की योजनाओं पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने उसे अपनी रुचि के अनुसार लक्ष्य निर्धारित करने, नियमित अध्ययन करने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं को प्रशासनिक जिम्मेदारियों से परिचित कराकर उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करना और भविष्य में बड़े लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करना रहा। इस दौरान कई अधिकारी मौजूद रहे।