Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   student ran away from home for fear of failing result came his mark sheet had 70 percentage marks

जैसा सोचा नहीं हुआ वैसा: फेल होने के डर से घर से भाग छात्र, रिजल्ट आया तो मार्कशीट में थे 70 प्रतिशत अंक

Thu, 15 May 2025 10:01 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दनकौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दनकौर Published by: विकास कुमार Updated Thu, 15 May 2025 10:01 PM IST
सार

अकरम का 16 वर्षीय बेटा क्षेत्र में स्थित एक इंटर कॉलेज में पढ़ाई करता है। छात्र ने सीबीएसई की 10वीं परीक्षा दी थी। परीक्षा परिणाम मंगलवार को घोषित हुआ था। पुलिस का कहना है कि छात्र को डर था कि वह फेल हो जाएगा। डर की वजह से वह मंगलवार की सुबह घर से अचानक लापता हो गया। 

विज्ञापन
student ran away from home for fear of failing result came his mark sheet had 70 percentage marks
फेल होने के डर से छोड़ा घर - फोटो : Freepik

विस्तार

ग्रेटर नोएडा स्थित दनकौर कोतवाली क्षेत्र के डेरीन खुबन गांव निवासी एक छात्र 10वीं में फेल होने के डर से मंगलवार को घर से लापता हो गया, लेकिन परीक्षा में वो 70 प्रतिशत अंक के साथ पास हो गया। परिजनों ने छात्र के गायब होने की सूचना पुलिस को दी। जिस पर जांच कर पुलिस ने छात्र को आगरा से सकुशल बरामद किया है। पुलिस ने छात्र परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

डेरीन खुबन गांव निवासी अकरम का 16 वर्षीय बेटा क्षेत्र में स्थित एक इंटर कॉलेज में पढ़ाई करता है। छात्र ने सीबीएसई की 10वीं परीक्षा दी थी। परीक्षा परिणाम मंगलवार को घोषित हुआ था। पुलिस का कहना है कि छात्र को डर था कि वह फेल हो जाएगा। डर की वजह से वह मंगलवार की सुबह घर से अचानक लापता हो गया। दोपहर को जब उसका परिणाम आया तो परिवार के लोगों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नही चला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के लोगों ने उसका परीक्षा परिणाम देखा तो वो 70 प्रतिशत अंक के साथ पास हो गया। बेटे के गायब होने के बाद परिजनों ने दनकौर पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस छात्र की तलाश शुरू की। पुलिस को जानकारी हुई कि बच्चा आगरा में मौजूद है। जिसके बाद दनकौर कोतवाली टीम मौके पर पहुंचे। वहां से छात्र को सकुशल कोतवाली लेकर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed