फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   student not allowed to sit in online exam

फीस न दे पाए अभिभावक तो बच्ची को ऑनलाइन परीक्षा देने से रोका

Sat, 16 Jan 2021 01:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
student not allowed to sit in online exam
फीस जमा नहीं करने पर बच्ची को ऑनलाइन परीक्षा से रोका
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। फीस जमा करने में देरी पर कक्षा दो की छात्रा को ऑनलाइन परीक्षा देने से रोकने का मामला सामने आया है। अभिभावक का आरोप है कि जब वह प्रधानाचार्या से शिकायत करने पहुंचे तो उनसे बच्ची का नाम कटवाकर घर ले जाने की बात कही गई। पिता ने स्कूल प्रबंधन पर बच्ची को मानसिक पीड़ा देने का आरोप लगाकर बिसरख थाना पुलिस से शिकायत की है। थाना प्रभारी मुनीष चौहान ने बताया कि स्कूल और अभिभावक के बीच फीस का मुद्दा है। शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। वहीं, इस मामले में स्कूल का पक्ष जानने के लिए कई बार प्रधानाचार्या से संपर्क की कोशिश की गई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित एक सोसाइटी निवासी व्यक्ति की बच्ची श्रीराम ग्लोबल स्कूल में पढ़ती है। पिता ने शिकायत में बताया कि कोरोना महामारी के दौर में सभी परेशान हैं। अगस्त माह तक की फीस जमा कर दी थी। वह और पत्नी जॉब करते हैं। उन्होंने बताया कि 13 जनवरी को बच्ची की ऑनलाइन परीक्षा थी। बच्ची परीक्षा की तैयारी कर चुकी थी। कंप्यूटर के सामने वह इंतजार करती रही, लेकिन उसकी परीक्षा नहीं हुई। जब बच्ची की मां ने स्कूल में कॉल कर पूछा तो बताया गया कि फीस न जमा होने के चलते परीक्षा रोक दी गई है। तब से बच्ची का रो-रोकर बुरा हाल है। अगले दिन जब वह पत्नी और बहन के साथ प्रधानाचार्या गीता वार्ष्णेय से मिले और बताया कि न तो उन्हें कोई नोटिस न ही कोई कॉल या मैसेज किया गया। सीधे उसे परीक्षा से वंचित कर दिया। आरोप है कि इस पर प्रधानाचार्या ने बच्ची का नाम कटवाकर ले जाने की बात कही।
विज्ञापन

नेफोमा सचिव ने सीएम दफ्तर किया ट्वीट
मामले की जानकारी होने पर नोएडा एस्टेट फ्लैट ओनर मेन एसोसिएशन (नेफोमा) की सचिव रश्मि पांडे ने ट्विटर पर सीएम दफ्तर, सांसद महेश शर्मा, जिलाधिकारी, विधायक तेजपाल नागर, धीरेंद्र सिंह समेत अन्य लोगों से न्याय दिलाने और कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed