फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Student missing, priest and aide accused

Noida News: छात्रा लापता, पुजारी और सहयोगी पर आरोप

Fri, 05 Dec 2025 08:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 08:25 PM IST
विज्ञापन
Student missing, priest and aide accused
ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र स्थित कुलेसरा गांव में रहने वाली एक 22 वर्षीय युवती रहस्यमयी ढंग से लापता हो गई। परिजनों ने ईकोटेक-3 कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पिता संजय कुमार के अनुसार, उनकी पुत्री आरती एचआईएमएमजे कॉलेज की छात्रा है। वह सूरजपुर स्थित कोर्ट में प्रशिक्षु अधिवक्ता भी है। 29 नवंबर की सुबह करीब 11 बजे घर से यह कहकर निकली कि उसे सूरजपुर स्थित एक साइबर कैफे में फाइल बनानी है। वह अपना मोबाइल भी घर पर छोड़कर गई थी। शाम तक जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजन कोतवाली पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। उनका कहना है कि कि पुत्री अक्सर कुलेसरा स्थित एक धाम में जाया करती थी। जहां पुजारी और एक महिला कार्यकर्ता (बाईजी) रहते हैं। पुत्री के गायब होने से पहले भी इसी धाम से जुड़े लोग उनके परिवार की एक और युवती कविता को बहला-फुसला कर ले गए थे, जो सात माह बीतने के बाद भी वापस नहीं लौटी है। गायब होने के कुछ दिनों बाद उसने धाम के पुजारी और बाई जी के साथ फोटो अपनी बहन को भेजा था। एसीपी सेंट्रल नोएडा राजीव गुप्ता का कहना है कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed