फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   student dies during treatment who was injured in a beating for opposing the sale of marijuana

गांजा बेचने का विरोध पड़ा महंगा: डंडों से पीट-पीटकर छात्र को किया अधमरा, इलाज के दौरान मौत, ऐसे बढ़ा विवाद

Sat, 03 May 2025 06:23 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 03 May 2025 06:23 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा में गांजा बेचने का विरोध करने पर पिटाई में घायल छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। नटमडैया गांव में आरोपियों ने इलेक्ट्रिक दुकानदार के नाती की डंडे से पीटकर अधमरा किया था। बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
student dies during treatment who was injured in a beating for opposing the sale of marijuana
छात्र की इलाज के दौरान मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नटमडैया गांव में गांजा बेचने का विरोध करना आरोपियों ने एक इलेक्ट्रिक दुकानदार के नाती को डंडों से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं दुकान को भी हमलावरों ने गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया है। पुलिस का कहना है कि ईलेक्ट्रिकल दुकान से सामान की कीमत को लेकरजब दुकानदार ने रियायत देने से मना किया तो आरोपियों ने बहस शुरू कर डंडे से पिटाई की थी।
विज्ञापन


एच्छर चौकी क्षेत्र स्थित नटमडैया गांव में इंद्रपाल अपने घर के परिसर में एक इलेक्ट्रिकल दुकान चलाते हैं। यहां वह अपने पुत्र रोहित व दामाद सुनील कुमार के साथ रहते हैं। रोहित का कहना है कि पड़ोस में सुंदर नामक व्यक्ति सब्जी की ठेली लगाता है। जिसके दो बेटे जीतेंद्र और नरेंद्र भी सब्जी की आड़ में गांजा बेचने का काम करते हैं। आरोप है कि वह इलाके में दिहाड़ी मजदूरों को गांजा बेचते हैं और इस काम में दो महिलाओं की मदद भी लेते हैं। 30 अप्रैल की रात गांव की दो महिलाओं ने गांजा बेचने वाली महिलाओं को ऐसा न करने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन


उसी दौरान पिता इंद्रपाल ने भी उन्हें मना किया और कहा कि यह बच्चों के भविष्य के लिए ठीक नहीं है। इसी बात पर विवाद बढ़ गया और जीतेंद्र व नरेंद्र मौके पर आ धमके। पहले दोनों की इंद्रपाल और उनसे कहासुनी हुई। पिता ने स्थिति बिगड़ती देख उन्हें घर भेज दिया। इसके बाद जब उनका नाती अभिषेक वहां पहुंचा तो हमलावरों ने उस पर डंडों से हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से वह वहीं गिर पड़ा। पिता इंद्रपाल जब अपने नाती को उठाने के लिए झुके, तो हमलावरों ने उनके सिर पर भी डंडे से वार कर दिया, जिससे वह भी घायल हो गए। परिजन दोनों को तत्काल स्वर्ण नगरी स्थित एएनएस अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां अभिषेक की हालत गंभीर होने के कारण उसे आईसीयू में भर्ती किया गया। ऑपरेशन और इलाज में करीब साढ़े चार लाख रुपये खर्च हुए, लेकिन इलाज के दौरान शुक्रवार की रात करीब दो बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता को सिर में 12 टांके लगाने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि जितेन्द्र और उसका भाई नरेन्द्र पीड़ित की दुकान पर सामान लेने पहुंचे थे। दोनों भाई सामान की कीमत को लेकर विवाद करने लगे और जब दुकानदार ने रियायत देने से मना किया तो आरोपियों ने बहस शुरू कर दी। शिकायतकर्ता ने उन्हें समझाकर घर भेजने की कोशिश की, लेकिन थोड़ी देर बाद दोनों भाई लाठी-डंडों से लैस होकर वापस लौटे और दुकान पर हमला कर दिया। हमला इतना अचानक और तेज था कि दुकानदार और उसका साथी बचाव तक नहीं कर सके। हमले में शिकयतकर्ता और अभिषेक को गंभीर चोटें आईं। अभिषेक को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली गई है। घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed