फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Student commits suicide by shooting himself in the head with his father's licensed revolver

Noida News: पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से सिर में गोली मारकर छात्र ने दी जान

Mon, 22 Sep 2025 06:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 06:53 PM IST
विज्ञापन
Student commits suicide by shooting himself in the head with his father's licensed revolver
पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से सिर में गोली मारकर छात्र ने दी जान
विज्ञापन

आम्रपाली लेजर वैली सोसाइटी की घटना, एमबीए में दाखिला न मिलने से तनाव में था छात्र
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र स्थित आम्रपाली लेजर वैली सोसाइटी में सोमवार तड़के छात्र ने सोसाइटी के पार्क में अपने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना सुबह करीब साढ़े चार बजे की है। मृतक की पहचान ए-146, आम्रपाली लेजर वैली निवासी प्रियांशु चौधरी के रूप में हुई है।
पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें छात्र ने लिखा है कि छोटे भाई पिता और परिवार का ख्याल रखना। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, सुबह सोसाइटी के कुछ लोग पार्क पहुंचे तो प्रियांशु को खून से लथपथ जमीन पर गिरा हुआ देखा। पास ही बेंच के नीचे चश्मा और रिवॉल्वर पड़ी थी। उन्होंने परिवार व पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया। प्रियांशु को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि प्रियांशु पार्क में बेंच पर करीब आधे घंटे तक अकेला बैठा रहा। इसके बाद वह घर गया और पिता की रिवॉल्वर लेकर लौटा। बेंच के पास आकर उसने खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनते ही सुरक्षागार्ड मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। कोतवाली पुलिस को युवक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने अपने छोटे भाई वैभव को संबोधित करते हुए लिखा, “मेरे भाई वैभव, जाने के बाद पापा और परिवार का ध्यान रखना।”
विज्ञापन
विज्ञापन

एमबीए में एडमिशन न मिलने से था परेशान
परिजनों ने पुलिस को बताया कि स्नातक पूरा करने के बाद से युवक प्रतियोगी परीक्षा की भी तैयारी कर रहा था। वह गोवा के एक विद्यालय में एमबीए कोर्स में दाखिला लेना चाहता था लेकिन प्रवेश न मिलने से वह परेशान था। संभावना है कि यही तनाव उसकी आत्महत्या का कारण हो सकता है। युवक की मां की 2014 में बीमारी से मौत हो गई थी। वर्तमान में वह पिता, छोटे भाई और ताऊ के परिवार के साथ सोसाइटी में रह रहा था। घटना के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है। वहीं, कोतवाली प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। मौके से बरामद रिवॉल्वर को जब्त कर लिया गया है। पड़ोसियों और परिजनों से पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी। मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि छात्र पढ़ाई में काफी अच्छा था। उसके हाई स्कूल और इंटरमीडिएट में क्रमश: 75 और 95 फीसदी अंक आए थे। परिवार को बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी कि वह इस तरह का कदम उठा सकता है। पिता भी छात्र पर भरोसा करते थे। इस कारण ही उन्होंने लाइसेंसी रिवॉल्वर को छिपाकर नहीं रखा था। पुलिस का कहना है कि अगर परिजन कहेंगे तो दूसरे एंगल से भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed