फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Strict action will be taken against those who use electricity without connection in pandals.

Noida News: पंडालों में बिना कनेक्शन बिजली जलाने पर की जाएगी कड़ी कार्रवाई

Fri, 26 Sep 2025 03:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 03:06 AM IST
सार

सोनभद्र में दुर्गा पूजा पंडालों के लिए अस्थाई बिजली कनेक्शन अनिवार्य किया गया है। अधिकारियों ने बिना वैध कनेक्शन के बिजली उपयोग पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। इसका उद्देश्य विद्युत दुर्घटनाओं को रोकना है।

विज्ञापन
Strict action will be taken against those who use electricity without connection in pandals.

विस्तार

सोनभद्र। दुर्गा पूजा के लिए सज रहे पंडालों के लिए अस्थाई कनेक्शन लेने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता ने स्पष्ट किया है कि बिना अस्थाई कनेक्शन के पूजा पंडाल में बिजली जलाए जाने पर आयोजकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
इसे सुनिश्चित करने के लिए एक्सईएन, एसडीओ और जेई को अपने क्षेत्र के सभी पूजन समितियों के पंडाल का निरीक्षण करने का निर्देश दिया है।
अधीक्षण अभियंता एके सिंह ने बताया कि नवरात्र के मद्देनजर जिले में कई स्थानों पर दुर्गा पूजा मेला में पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें बिना वैध संयोजन लिए कटिया के माध्यम से लाइन को संयोजित किया जा रहा है, जिससे किसी भी समय दुर्घटना होने की आशंका रहती है।

ऐसे में जिले के सभी दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारी पूजा पंडाल का अस्थाई संयोजन अपने नजदीकी कार्यालय से लेना सुनिश्चित करें। विद्युत सुरक्षा मानकों का ध्यान रखें। बिना संयोजन के पंडाल में बिजली कनेक्शन पाए जाने और किसी प्रकार की विद्युत दुर्घटना होने पर संबंधित दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष एवं सचिव जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed