फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Strict action against adulteration, 200 kg of cheese destroyed, 10 samples also taken

Noida News: मिलावटखोरी पर सख्ती, 200 किग्रा पनीर को कराया नष्ट, 10 नमूने भी लिए

Tue, 24 Feb 2026 06:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 06:43 PM IST
विज्ञापन
Strict action against adulteration, 200 kg of cheese destroyed, 10 samples also taken
खाद्य विभाग का होली के त्योहार पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान जारी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। होली के मद्देनजर खाद्य विभाग ने मिलावटखोरों नकेल कसना शुरू कर दिया है। मंगलवार को तिलपता गांव में एक दुकान पर छापा मारा जिसमें दूषित पनीर मिला। प्राथमिक जांच में पनीर में मिलावट मिली। इस पर 200 किग्रा पनीर को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। अन्य जगहों से 10 नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने बताया कि मंगलवार सुबह खाद्य सुरक्षा अधिकारी विशाल कुमार गुप्ता व सय्यद इबादुल्लाह की टीम ने तिलपता गांव स्थित चौधरी पनीर भंडार की जांच की। करीब 200 किग्रा पनीर मिला। प्राथमिक जांच में पनीर प्रदूषित और मिलावटी निकला। एक नमूना लेने के बाद बाकी पनीर को नष्ट करा दिया गया। टीम ने नोएडा के सेक्टर-45 स्थित गणेश्वरम रेस्तरां और सेक्टर-93 के गोपाला स्वीट्स से खोया के नमूने लिए। इससे पहले सोमवार को सेक्टर-12 नोएडा सब्जी मंडी स्थित प्रतिष्ठा द डेयरी से खोया, सेक्टर-143 स्थित बीटीडब्ल्यू इंडिया प्रा.लि. से चमचम व पनीर, यमुना एक्सप्रेसवे पर सबलपुर अलीगढ़ की सुशील डेयरी के वाहन से पनीर, सेक्टर-37 के सोहो किचेन एंड कंपनी से पिज्जा सॉस, सेक्टर साइट-5 कासना स्थित खाद्य तेल निर्माण इकाई अल्टीमेट सॉल्यूशन से सरसों और नारियल तेल के नमूने लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed