फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Streetlights are not working in the village, and roads are waterlogged.

Noida News: गांव में नहीं जलती स्ट्रीट लाइट, रास्तों पर होता है जलभराव

Wed, 21 Jan 2026 07:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
Streetlights are not working in the village, and roads are waterlogged.
- कनारसी गांव के निवासियों ने दी समस्याओं की जानकारी, बोले नहीं सुनते अधिकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। कनारसी गांव में कई रास्तों की स्ट्रीट लाइट बंद है। गांव दनकौर सिकंदराबाद रोड पर बसा हुआ है। रोड पर स्पीड ब्रेकर नहीं बने हैं। वाहनों की रफ्तार तेज होने की वजह से हादसे की आशंका बनी रहती है। बुधवार को गांव में आयोजित ग्रामीण संवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों ने ऐसी कई समस्याओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा किस्थानीय सांसद, विधायक और अधिकारियों से कई बार इन सभी मामलों की शिकायत की गई। इसके बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि बच्चों के पढ़ने के लिए लाइब्रेरी नहीं है। बिजली के गलत बिल भेजे जा रहे हैं। रास्तों पर नालियों की साफ सफाई नहीं होने के कारण रास्तों पर जलभराव रहता है। शाम होते ही स्ट्रीट लाइट बंद होने के कारण अंधेरा छा जाता है। गांव में जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा रहता है। गांव में कनारसी चौराहे पर शाम के वक्त वाहनों का आवागमन बढ़ जाता है। इन रास्तों पर वाहनों की रफ्तार तेज होने से हादसे की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने चौराहे पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तैनाती करने और स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की है।
विज्ञापन


कोट
रास्तों पर स्ट्रीट लाइट बंद रहने से रात के समय निकलने में डर लगता है। - जितेंद्र नागर

रोड पर वाहनों की व्यस्तता अधिक होने के कारण स्पीड ब्रेकर बनाए जाने चाहिए। - राजकुमार नागर
गांव में बच्चों को पढ़ाई के लिए लाइब्रेरी नही होने से अन्य जगहों पर जाना पड़ता है। - विकास नागर
सफाईकर्मी गांव में नहीं आते हैं। नालियां जाम पड़ी हैं जिससे जलभराव हो गया है। - सुमेरा नागर
गांव के चौराहे पर बाजार लगने लगा है। यहां पुलिस कर्मियों की तैनाती की जानी चाहिए। - सुंदर नागर
अधिकारियों से बिजली के गलत बिलों को ठीक करने की मांग की गई है पर सुनवाई नहीं हो रही। - ईश्वर नागर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed