फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Street lights not working in Nuh

स्ट्रीट लाइटें खराब, रहता है अंधेरा

Fri, 04 Sep 2020 11:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
Street lights not working in Nuh
बड़ी मस्जिद के सामने बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट।
नूंह। शहर में स्ट्रीट लाइट खराब होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। डेढ़ वर्ष पहले सभी मुख्यमार्गों पर डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से स्ट्रीट लाइटें लगाई गई थीं, लेकिन फिर भी सड़कों पर अंधेरा रहता है। बस स्टैंड से लेकर पलवल रोड जिला सचिवालय, गोशाला रोड, रेस्ट हाउस रोड, बड़ी मस्जिद, बघेल मोहल्ला नलहड़ रोड और तावडू रोड के साथ अधिकतर स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। लोगों का कहना है कि प्रशासन को इस बारे में कई बार अवगत कराया गया, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है। रात के समय पैदल चलने वालों को ज्यादा परेशानी होती है। रोड पर दुर्घटनाओं की संभावनाएं बढ़ जाती है। अधिकतर खंभों पर लगी लाइटें जर्जर हो चुकी है।
विज्ञापन

लोग बोले, समस्या का हो जल्द समाधान :
शहरवासी मनोज गोयल, एडवोकेट ताहिर रूपाडिया, मकसूद पार्षद, हाजी आमीन अड़बर, गोपाल पंडित ने कहा कि प्रशासन को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है। करोड़ों की लागत से लगाई गई अधिकतर स्ट्रीट लाइटें ठप पड़ी हैं।
विज्ञापन

वहीं इस बारे में नूंह जिला पालिका आयुक्त डॉ. मुनीश नागपाल ने कहा कि शहर की इस समस्या का प्रमुखता से समाधान कराया जाएगा। इसके लिए सचिव को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed