फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Street lights are out of order since a year, responsible people are silent

Noida News: सालभर से स्ट्रीट लाइटें खराब, जिम्मेदार मौन

Wed, 10 Sep 2025 08:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 08:05 PM IST
विज्ञापन
Street lights are out of order since a year, responsible people are silent
बिलासपुर(संवाद)। सरकारी महकमे की लापरवाही के कारण सालभर से मंडी श्यामनगर इलाके में अंधेरा कायम है। यहां स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। तमाम शिकायतों के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

शाम ढलते ही इलाके में अंधेरा छा जाता है। महिलाएं हों या बच्चे, अंधेरे में निकलने से घबराते हैं। स्थानीय निवासी राम अवतार शर्मा ने बताया कि रोजाना रेलवे स्टेशन से तड़के सुबह से लेकर देर रात तक ट्रेनों का आवागमन रहता है। ऐसे में यात्रियों को भी अंधेरे से होकर गुजरना पड़ता है। अजय कुमार भाटी का कहना है कि बारिश के समय में तो हाल और बदतर हो जाते हैं। सड़क पर पानी भर जाता है, अंधेरा होने के कारण कई दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल होते हैं। स्थानीय लोगों की मांग है कि प्राधिकरण स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed