{"_id":"6892021309ea607753070cb7","slug":"stray-dogs-surround-child-fall-and-injure-noida-news-c-23-1-lko1064-70657-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: लावारिस कुत्तों ने बच्चे को घेरा, गिरकर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: लावारिस कुत्तों ने बच्चे को घेरा, गिरकर घायल
विज्ञापन
जान बचाने के लिए भागते समय हाथ-पैर सहित अन्य जगहों पर लगी चोट
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित पंचशील ग्रींस एक सोसाइटी में मंगलवार को लावारिस कुत्तों ने 12 साल के बच्चे को घेर लिया। कुत्तों से बचने के लिए बच्चा भागते समय नीचे गिरकर घायल हो गया।
सोसाइटी निवासी शिखा ने बताया कि बेटा सुबह 6 बजे जॉगिंग के लिए नीचे गया था। इसी दौरान 4 से 5 लावारिस कुत्तों ने उसे घेर लिया। बच्चा जान बचाने के लिए भागने लगा। इस दौरान पैर फिसल गया जिससे पैर, हाथ व अन्य जगहों उसे चोट लग गई। आसपास के लोगों ने तुरंत पहुंचकर कुत्तों को वहां से भगाया। सोसाइटी में लावारिस कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। इस कारण लोगों ने बच्चों को बाहर अकेला भेजना भी बंद कर दिया है। वहीं, लोगों ने बताया कि सबसे अधिक समस्या लावारिस कुत्तों को खाना खिलाने की है। लावारिस कुत्तों को सोसाइटी के बेसमेंट, लिफ्ट के पास व अन्य स्थानों पर खाना डाला जाता है जिससे कुत्ते वहीं आकर बैठे रहते हैं। ऐसे में जब लोग वहां से निकलते हैं तो वह उन पर हमला कर देते हैं। इसे कई बार बिल्डर प्रबंधन से भी शिकायत की गई है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।