फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Straw tractor-trolley collided with eco on Yamuna Expressway, woman died

Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे पर ईको में भूसे की ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मारी, महिला की मौत

Sat, 08 Apr 2023 12:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Straw tractor-trolley collided with eco on Yamuna Expressway, woman died
किनारे खड़ी कार में ट्रैक्टर-ट्राली ने मारी टक्कर, महिला की मौत
विज्ञापन

- यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा, कार सवार पांच अन्य हुए घायल
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे पर जीरो प्वाइंट के पास किनारे खड़ी ईको कार में बृहस्पतिवार को भूसे से भरी ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार बेटी और दामाद के साथ आगरा से दिल्ली निवासी महिला की मौत हो गई। वहीं कार सवार पांच लोग घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में महिला के बेटे की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

बीटा-2 थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि दिल्ली के संगम विहार निवासी विद्या देवी बृहस्पतिवार तड़के परिवार के साथ ईको कार से आगरा जा रही थी। यमुना एक्सप्रेसवे पर जीरो प्वाइंट के पास ईको कार में पेट्रोल खत्म हो गया। चालक एक्सप्रेसवे के किनारे ईको खड़ी कर चला गया। तभी भूसे से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली ने ईको कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अस्तपाल में विद्या देवी को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि बेटी नीतू, प्राची, बहू षमा व दो अन्य सवार सतीश व उदयवीर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed