फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Strange friendship and chatting on Facebook-Whatsapp are alarm bells

Noida News: मेरठ, गाजियाबाद व पंजाब के ध्यानार्थ.... फेसबुक-व्हाट्सएप पर अंजान की दोस्ती और चैटिंग खतरे की घंटी

Sun, 23 Apr 2023 10:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Apr 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
Strange friendship and chatting on Facebook-Whatsapp are alarm bells
फेसबुक-व्हाट्सएप पर अंजान की दोस्ती और चैटिंग खतरे की घंटी
विज्ञापन

- साइबर ठग ही नहीं प्रेमजाल में फंसाकर ब्लैकमेलिंग करने वाले भी सक्रिय
- वीडियो, फोटो, चैटिंग स्क्रीन शॉट वायरल कर बनाते हैं ठगी का शिकार
जेपी शर्मा
ग्रेटर नोएडा। फेसबुक-व्हाट्सएप पर अंजान युवती या युवक से अगर दोस्ती और चैटिंग कर रहे हैं, तो यह खतरे की घंटी हो सकती है। ऐसे अंजान दोस्त न केवल आपके चरित्र को दागदार कर सकते हैं, बल्कि आपको ब्लैकमेलिंग का शिकार भी बना सकते हैं। केवल साइबर ठग ही नहीं बल्कि प्रेमजाल में फंसाकर भी युवक और युवतियां लोगों को हनी ट्रैप में फंसा रहे हैं।
ऐसे अधिकांश मामलों की शिकायतें पुलिस तक भी नहीं पहुंचती और पीड़ित सामाजिक मान-मर्यादा के चलते चुपचाप ब्लैकमेलिंग का शिकार हो जाते हैं। हालांकि कुछ पीड़ित अधिक परेशान होकर केस दर्ज कराकर आरोपियों को सलाखों तक पहुंचाने का साहस भी करते हैं। लेकिन इन हालातों से बचने के लिए सावधानी व बचाव ही सबसे बड़ा हथियार है। खासकर युवा वर्ग को बेहद सतर्क रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन


केस - 1
पेंटर की करतूत से उजड़ा महिला का घर:
19 अप्रैल को बीटा-दो थाना पुलिस ने ऐच्छर में किराये पर रहने वाले आरोपी संदीप को गिरफ्तार किया था। संदीप पर मेरठ निवासी एक विवाहिता ने केस दर्ज कराया था। महिला का कहना था कि पति से मामूली मनमुटाव के चलते वह मायके में रह रही थी। इसी बीच संदीप उससे फेसबुक पर जुड़कर फोन नंबर लेकर बात करने लगा। इसके बाद आरोपी ने मिलने के बहाने अपने कमरे पर बुलाकर नशीली कोल्ड डि्रंक पिलाकर दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। अंत में उसके पति के पास आपत्तिजनक फोटो भेज दिए और उसके रिश्तेदारों को भी इस बारे में बता दिया। अब इस घटनाक्रम का हवाला देकर पति महिला को तलाक देने के प्रयास में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस- 2
इंस्टाग्राम पर महिला ने युवक को हनीट्रैप में फंसाया
बिसरख कोतवाली पुलिस ने 16 अप्रैल को अपर्णा नाम की महिला और उसके मुंह बोले भाई पंकज यादव को गाजियाबाद के युवक आकाश यादव को इंस्टाग्राम पर हनीट्रैप में फंसाने के आरोप में गिरफ्तार किया। आकाश का अपने गांव के प्रधान से चुनावी रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश में वीरेंद्र प्रधान ने नोएडा निवासी रिश्तेदार पुष्पेंद्र यादव के साथ मिलकर यह साजिश रची। गिरफ्तार आरोपी अपर्णा पुष्पेंद्र की किरायेदार और पंकज यादव पुष्पेंद्र का कर्मचारी था। आकाश को महिला ने शाहबेरी में मिलने के बहाने बुलाया और फिर नशीली कोल्ड डि्रंक पिलाकर अश्लील वीडियो बनाकर दुष्कर्म का आरोप लगाकर पुलिस को कॉल कर दी। लेकिन पुलिस ने गहनता से जांच कर घटना का खुलासा किया।


केस - 3
ग्रेनो की दो महिलाएं हुईं शिकार:
पंजाब के युवक ने ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटी की रहने वाली एक महिला से इसी तरह फेसबुक पर दोस्ती की। आरोपी युवक ने ग्रेनो वेस्ट के एक होटल में महिला को मिलने के लिए बुलाया और उसके अश्लील फोटो वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। ऐसा ही पिछले वर्ष ग्रेटर नोएडा के सेक्टर में रहने वाली महिला के साथ भी हुआ। दोनों महिलाएं कुछ दिन तो आरोपियों की बातों में आकर उन्हें रुपये देती रहीं। लेकिन बाद में परेशान होकर अपने पति को विश्वास में लेते हुए आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने अरोपियों को गिरफ्तार किया।


ऐसे फंसाते हैं सोशल मीडिया पर सक्रिय अपराधी
- फेसबुक पर वीडियो कॉल कर न्यूड वीडियो बनाकर।
- देसी ही नहीं विदेशी युवक-युवतियों के डीपी लगाते हैं आरोपी।
- पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर बनाते हैं ठगी का शिकार।
- अफसर का फोटो लगाकर फेक फेसबुक अकाउंट बनाकर।
................................
ऐसे बच सकते हैं धोखेबाजों से:
- अंजान युवक-युवती से चैटिंग सोच समझकर करें।
- अंजान से व्हाट्सएप कॉलिंग या वीडियो कॉलिंग से परहेज करें।
- नॉर्मल कॉल पर बात करने का प्रयास करें।
- सोशल मीडिया के दोस्तों से मुलाकात में सावधानी बरतें।
- अंजान के भेजे गए लिंक को क्लिक न करें।
- महिलाएं अपने फोटो सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed