{"_id":"6675a77deb9ded9aae01aaea","slug":"storm-dropped-days-temperature-drizzle-occurred-in-some-areas-noida-news-c-1-gnd1002-1816476-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: आंधी ने गिराया दिन का पारा, कुछ इलाकों में हुई बूंदाबांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: आंधी ने गिराया दिन का पारा, कुछ इलाकों में हुई बूंदाबांदी
विज्ञापन
आंधी ने गिराया दिन का पारा, कुछ इलाकों में हुई बूंदाबांदी
- मौसम विभाग का पूर्वानुमान, अभी गर्मी से राहत नहीं, शनिवार और रविवार को लू चलने की संभावना
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। मानसून की आहट के बीच मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को दोपहर तक गर्मी बने रहने के बाद करीब तीन बजे मौसम ने यूटर्न लिया। तेज आंधी के बाद आसमान में बादल छा गए। कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी हुई। ऐसे में दोपहर के समय तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि मौसम विभाग 25 जून तक गर्मी से राहत नहीं मिलने का पूर्वानुमान दे रहा है।
शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री रहा। इसकी वजह से रात के समय गर्मी से मामूली राहत मिली। वहीं, दिन के समय भी आंधी और बूंदाबांदी से अधिकतम तापमान करीब 40 डिग्री बना रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को भी बादल छाए रहेंगे। इसके उलट गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही है। शनिवार और रविवार को लू चलने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने दिया। इस बीच अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहेगा। 25 जून को दोपहर के बाद बादल छाने के अलावा बूंदाबांदी की संभावना बन रही है। वहीं, 26 जून से बारिश शुरू होने का पूर्वानुमान मौसम विभाग दे रहा है।