{"_id":"60df5f948ebc3ebb4e4ec22d","slug":"stopped-the-marriages-of-4-minor-students-studying-in-the-same-school-grnoida-news-noi59119603","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही स्कूल में पढ़ने वाले 4 नाबालिग छात्र-छात्राओं के विवाह रुकवाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही स्कूल में पढ़ने वाले 4 नाबालिग छात्र-छात्राओं के विवाह रुकवाए
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के गांव में एक ही स्कूल के चार नाबालिग छात्र-छात्राओं के विवाह चाइल्ड हेल्पलाइन व पुलिस ने रुकवा दिए। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री पोर्टल पर अज्ञात व्यक्ति की शिकायत व प्रोबेशन अधिकारी के निर्देश पर की गई।
ग्रेटर नोएडा चाइल्ड हेल्पलाइन के अदनान उस्मानी ने बताया कि किसी व्यक्ति ने मुख्यमंत्री के आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की थी कि नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के गांव में दो नाबालिग बहनों का विवाह पड़ोस के गांव के दो नाबालिग भाइयों से किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने मौके पर जाकर पड़ताल की तो पता चला कि गांव में विवाह की तैयारी चल रही हैं और दावत आदि के लिए भोजन तैयार किया जा रहा है। विवाह शुक्रवार को संपन्न होना था। टीम ने चारों नाबालिग छात्र-छात्राओं से बात की और उनकी आयु संबंधित दस्तावेज की पड़ताल की। पता चला कि लड़कियों की आयु 16 और 14 वर्ष है। वहीं, दोनों लड़के भी नाबालिग हैं। इस पर विवाह रुकवाकर परिजनों से इस संबंध में लिखित में आश्वासन लिया गया। चेतावनी दी गई कि यदि नाबालिगों का विवाह किया तो कार्रवाई की जाएगी।
उभरती हुई कबड्डी की खिलाड़ी है एक छात्रा
जांच में जिन छात्राओं की शादी कराई जा रही थी उनमें एक 11वीं कक्षा में पढ़ती है और कबड्डी की उभरती हुई खिलाड़ी है। परिजनों ने बताया कि उनकी पांच बेटियां हैं। पिता को हार्ट अटैक पड़ चुका है। इस वजह से उनकी शादी कर रहे थे।