फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Stopped the marriage of a minor in Bichhore village

बिछौर गांव में नाबालिग की शादी को रूकवाया

Fri, 11 Feb 2022 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Stopped the marriage of a minor in Bichhore village
नूंह। महिला संरक्षण कम बाल विवाह निषेध अधिकारी मधु जैन ने पुन्हाना खंड के बिछौर गांव में एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की की शादी को रुकवाया। उन्होंने भविष्य में नाबालिग के परिजनों से हलफनामे भी लिए गए। भविष्य में नाबालिग की शादी करने पर परिजनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के संकेत दिए।
विज्ञापन

महिला संरक्षण कम बाल विवाह निषेध अधिकारी मधु जैन ने बताया कि उन्हें सूचना मिली की पुन्हाना खंड बिछौर गांव में एक 17 साल की नाबालिग लडक़ी शादी की जा रही है। अगर मौके पर जाकर जांच की जाए तो नाबालिग लड़की को शादी के बंधन में बंधने से रोका जा सकता है। सूचना के आधार पर उन्होंने बिछौर थाना प्रभारी मलखान सिंह के साथ मिलकर गांव में पहुंचकर नाबालिग की शादी को रूकवाया। नाबालिग की बरात पड़ोस के गांव अलावलपुर से आनी थी। सूचना के बाद उन्होंने अपनी टीम के साथ मौके पर जाकर इस शादी को रूकवाने में कामयाबी हासिल की है। उन्होंने बताया कि इस सीजन अभी तक आधा दर्जन नाबालिगों की शादियों को रुकवाया है। अगर किसी के आसपास में नाबालिग की शादी के अपराध को कोई करता है, तो 1098 बाल हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर जानकारी दी जा सकती है। जिससे समय रहते नाबालिगों को शादी के बंधन में बंधने से रोका जा सके। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह अपने बच्चों के हितों को ध्यान में रखते हुए इस तरह की बुराइयों से दूर रहे। उन्होंने कहा कि समय पर लोग नाबालिग की शादी को रुकवाने को आगे आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed